कलेक्टर ने पिकनिक स्थलों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के दिये निर्देश

रतलाम 17 जून । कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने वर्षाकाल को दृष्टिगत रखते हुए माही नदी क्षेत्र, गड़खंगाई माताजी, श्रीराम प्वाइंट तथा जामडपाटड़ी पिकनिक प्वाइंट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आमजन एवं पर्यटकों की सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने संवेदनशील स्थलों पर चेतावनी बोर्ड, पानी की गहराई संबंधी सूचना बोर्ड, “तालाब में जाना वर्जित है” तथा “बारिश के दौरान बहते हुए पानी में प्रवेश करना मना है” जैसे सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। खतरनाक क्षेत्रों में बांस-बल्लियां एवं बैरिकेडिंग कर प्रवेश नियंत्रित करने तथा ड्रॉप प्वाइंट चिन्हित करने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए। बहते पानी या प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने पर एवं निर्धारित स्थानों के अतिरिक्त सड़क पार करने पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने प्रमुख स्थलों पर पुलिस प्वाइंट स्थापित करने, पर्याप्त संख्या में नौकाएं उपलब्ध रखने, प्रशिक्षित स्विमर्स/राहतकर्मियों की तैनाती करने तथा लोगों की आवाजाही को नियंत्रित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि प्रतिबंधित क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाए तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वर्षाकाल में संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय समय पर पूर्ण किए जाएं, ताकि पिकनिक स्थलों एवं नदी क्षेत्र में आने वाले नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
निरीक्षण के दौरान डी एफ ओ अनुभा सिंह, एसडीएम आर्ची हरित, तहसीलदार श्री ऋषभ ठाकुर एसडीएम सैलाना श्री तरूण जैन,पुलिस अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound