टीईटी के लिए संसोधन अध्यादेश लावे

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ जिला शाखा रतलाम ने ज्ञापन दिया

रतलाम। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ जिला शाखा रतलाम ने आखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्र व्यापी आव्हान पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्दीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं शिक्षा मंत्री उदयप्रताप सिंह के नाम ज्ञापन कलेक्टर को दिया।
ज्ञापन के पूर्व भारी संख्या में उपस्थित शिक्षको को पूर्व जिला अध्यक्ष रामेश्वर पाटीदार,डां. मुनिंद दुबे, गोपाल बोरिया, ललिता कदम, दिलीप पोरवाल, दिनेश जायसवाल, राहुल वर्मा, जयेंद्र सिंह राठौर, मोहनसिंह चौहान, आनंदीलाल गांधी आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। संम्भागीय सह संगठन मंत्री सर्वेश कुमार माथुर ने बताया कि शिक्षकों की सेवा एवं वरिष्ठता बचाने केन्द्र से करेगा हस्तक्षेप कर संसोधन अध्यादेश लावे। एवं टीईटी परीक्षा से मुक्त करें।
जिला अध्यक्ष गोपाल उपाध्याय ने बताया कि लाखों शिक्षक एवं परिवार टीईटी परीक्षा के लिए मानसिक तनाव का वातावरण एवं असुरक्षा महसूस कर रहे हैं। जब शिक्षक मानसिक तनाव एवं असुरक्षा के वातावरण में रहेगा उसका असर विद्यार्थियो एवं शिक्षा व्यवस्था पर पड़ना स्वाभाविक है
जिला सचिव जितेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि शिक्षक गंभीर है हम अपनी जवाबदारी को निभाते हैं। ऐसे में उसे प्रताड़ित करना ग़लत है।जिला कोषाध्यक्ष बाबूलाल छाबड़ा ने कहा कि यदि टीईटी के लिए अध्यादेश नही लाएं तो हम और लड़ेंगे।ज्ञापन का वाचन गोविंद व्यास ने किया एवं ज्ञापन महिला शक्ति ललिता कदम, सोनिका व्यास, विनिता पटेल ने दिया।
इस अवसर पर संम्भागीय सदस्य संजय द्विवेदी, जिला महिला प्रमुख ललिता कदम आलोट से दिलीप पोरवाल, सुखदेव शर्मा, सलीम खान,घिसुलाल शर्मा,ताल से सत्यनारायण राठौर, जावरा से दिनेश जायसवाल,सौरभ गुप्ता, पिपलोदा से जयेंद्र सिंह राठौर, राहुल वर्मा, पुनित जैन , सैलाना से रतनलाल मालवीय, मोहनसिंह चौहान, रतलाम से रमेश परमार,डीके जोशी, प्रवीण परिहार, विनीता पटेल, विभा राठौर,सैनिका व्यास,बाजना से संजय उपाध्याय, गोविन्द व्यास, पंकज, रावटी से आनंदीलाल गांधी, सत्य नारायण बैरागी, आदि सैकड़ों की संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound