तरुण जैन होंगे रतलाम शहर एसडीएम, जिले में सभी अनुभागों में एसडीएम पद पर नवीन पदस्थापना की

रतलाम । जिला कलेक्टर मिशा सिंह ने प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से रतलाम जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को जिले के सभी अनुभागों में एसडीएम पद पर नवीन पदस्थापना की है।
नवीन पदस्थापना के अन्तर्गत सैलाना एसडीएम तरुण जैन को रतलाम शहर एसडीएम बनाया गया है। रतलाम शहर एसडीएम सुश्री आर्ची हरित को रतलाम ग्रामीण एसडीएम बनाया गया है। जावरा एसडीएम सुनील जायसवाल को सैलाना एसडीएम बनाया गया है। रतलाम ग्रामीण एसडीएम विवेक सोनकर को आलोट एसडीएम बनाया गया है एवं आलोट एसडीएम रचना शर्मा को जावरा एसडीएम के पद पर नवीन पदस्थापना की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound