
जावरा (अभय सुराणा) । निरंतर सेवा भाव के साथ कार्य कर रहे भारत विकास परिषद एवं सरदार पटेल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, जावरा के संयुक्त तत्वावधान में संचालित निःशुल्क चिकित्सा शिविर के अंतर्गत आज वार्ड क्रमांक 20, 21 एवं 22 के नागरिकों के लिए एकीकृत काटजू हाई स्कूल परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का लाभ पाडाखाना, छोटा मालीपुरा, बड़ा मालीपुरा, छावनी एवं मुगलपुरा क्षेत्र के अनेक नागरिकों ने उठाते हुए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद जावरा के राजस्व समिति अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद लोकेश विजवा, भारत विकास परिषद के संरक्षक डॉ. राजेंद्र त्रिवेदी तथा भारत विकास परिषद शाखा जावरा के अध्यक्ष शेखर नाहर ने भी शिविर में सहभागिता की। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस निःशुल्क चिकित्सा सेवा का लाभ एवं आयुष्मान का अधिक से अधिक लाभ लेने की की अपील की।
सरदार पटेल हॉस्पिटल की ओर से निरंतर सेवाएं प्रदान कर रहे डॉ. संदीप जाट, मार्केटिंग मैनेजर प्रेम बनोपा, जनसंपर्क अधिकारी मेहमूद अली अब्बासी, नर्सिंग स्टाफ ग्लोरिया मेम, रानू सिस्टर, निर्मा खराड़ी, सुनीता सिस्टर सहित समस्त टीम का सराहनीय सहयोग रहा।
विशेष रूप से आज के शिविर में काटजू हाई स्कूल के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर में उपस्थित नागरिकों ने इस जनहितकारी पहल की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। भारत विकास परिषद सचिव गोपाल सेठिया कोषाध्यक्ष निलेशधनोतिया पप्पू सिंह राठौर दीपक साधु दिनेश भावसार दिनेश सिसोदिया का सहयोग रहा।