जैन मंदिर कोडरमा में श्रुत पंचमी महापर्व जैन समाज के सानिध्य में मनाया गया

झुमरी तिलैया आज जैन समाज,कोडरमा के श्रद्धालु भक्त जनों ने जैन मंदिर में ज्ञान आराधना का महापर्व श्रुतपंचमी पर्व मनाया। श्रुत पंचमी के शुभ अवसर पर जैन मन्दिर में प्रातः श्रुत स्कन्ध यंत्र का अभिषेक ओर स्थानीय पंडित अभिषेक जैन शास्त्री के मुख से शांति धारा का वाचन किया गया और विशेष भक्तों के परिवार को ओर नया मंदिर जी मे भी विशेष भक्तों को प्राप्त हुआ तत्पश्चात जैन मन्दिर के प्रांगण में प्रभात फेरी के रूप में श्रुत जिनवाणी को मस्तक पर रख कर मंदिर की परिक्रमा दी गई, जिसमे जैन समाज के युवक,महिलाएं केसरिया परिधान म3 शामिल हुवे साथ ही बहुत संख्या में महिलाएं,युवक भी जयघोष करते हुए भक्तिभाव से विभोर होकर परिक्रमा की पश्चात् मन्दिर सभागार में नित्य पूजन के बाद शास्त्र पूजन श्रुतस्कंध विधान संगीतमय रूप में के द्वारा भक्तिपूर्वक किया गया। स्थानीय पंडित अभिषेक जैन शास्त्री ने बताया कि दिगंबर जैन परंपरा के अनुसार आज ज्येष्ठ शुक्ल पंचमी “श्रुत पंचमी पर्व है आज से लगभग 2100 वर्ष पूर्व गिरनार गिरी की चंद्र गुफा में आत्म आराधना में रत आचार्य धरसेन “षट्खंडागम” के ज्ञाता महा समर्थ आचार्य थे।
देह की अल्प आयु जान, “यह श्रुत मेरे बाद लोप हो जायेगा – आचार्य श्री ने शीघ्र ही उन्होंने मुनिराज सुबुद्धि (आचार्य पुष्पदंत) और मुनिराज नरवाहन (आचार्य भूतबली) को बुलाकर “षट्खंडागम” का ज्ञान दिया।ताड़ पत्र पर आ. पुष्पदंत ने प्रथम “जीवट्ठाण” खंड लिखा। सर्वप्रथम शब्द ब्रह्म के रूप में “णमोकार महामंत्र” निबद्ध मंगल के रूप में लिखा गया।शेष पांच खंड “खुद्दाबंध, बंध स्वामित्व विचय, वेदना खंड, वर्गणा खंड और महाबंध” आ. भूतबली जी ने लिखे।छह खंड लिखे जाने के बाद ज्येष्ठ शुक्ल पंचमी को अंकलेश्वर नगर (गुजरात) में चतुर्विध संघ सहित ग्रंथ लिपिबद्ध होने पर समस्त नगरवासियों के साथ महा उत्सवपूर्वक प्रथम श्रुत स्कंध “षट्खंडागम” की महापूजा – अर्चना की ।तब से यह तिथि श्रुत पंचमी पर्व के रूप में मनाई जाने लगी।
इस पर्व के उपलक्ष्य में जैन समाज और आचार्य विद्यासागर जैन पाठशाला के द्वारा सन्ध्या में महाआरती के बाद जिनवाणी ग्रन्थ का महत्त्व एवम् विशेषताओं पर प्रवचन किया गया।तत्पश्चात सभी भक्तों द्वारा जिनवाणी को पालना में विराजमान कर पालना झुलाया गया। सभी कार्यक्रम समाज के सभी लोग उपस्थित थे।यह जानकारी मीडिया प्रभारी नविन जैन,राज कुमार जैन अजमेरा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound