रतलाम 19 जून। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का आयोजन दिनांक 28 जून रविवार को किया जाएगा। पल्स पोलियो अभियान के दौरान शून्य से 5 वर्ष की आयु के बच्चों को पोलियो की दवा की दो बूंद पिलाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण वाडीवा ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी के विषय में जिला टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन दिनांक 22 जून सोमवार को टी एल बैठक के बाद कलेक्टर की अध्यक्षता में किया जाएगा। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों का समन्वय एवं सहयोग प्राप्त किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण वाडीवा ने सभी अभिभावकों से अपने शून्य से 5 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को नजदीकी पल्स पोलियो बूथ पर जाकर पोलियो की दवा पिलाने की अपील की है।