प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार वर्ष 2026 हेतु आवेदन आमंत्रित

31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है

रतलाम 19 जून। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने बताया कि भारत सरकार के प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार वर्ष 2026 के लिए आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया, राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर 01 अप्रैल से प्रारंभ कर दी गयी हैं। यह पुरस्कार वीरता, सामाजिक सेवा, पर्यावरण, खेल कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है। 18 वर्ष से कम आयु के भारतीय बच्चे राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound