जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में रतलाम को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

जयवंत कोठारी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, राजेश रांका ग्रुप विस्तार चेयरमैन और संजय मोदी राष्ट्रीय पर्यावरण समिति में मनोनीत

????????????????????????????????????
????????????????????????????????????

रतलाम। जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप फेडरेशन (रजि.) की वर्ष 2026–2028 की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में रतलाम को महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिला है। फेडरेशन के संस्थापक अध्यक्ष विजय मेहता, संरक्षक मनीष सुराना तथा नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष जैन ‘मामाजी’ के नेतृत्व में जयवंत कोठारी को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, राजेश रांका को राष्ट्रीय ग्रुप विस्तार चेयरमैन तथा संजय मोदी को राष्ट्रीय पर्यावरण समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है।
इस अवसर पर रतलाम ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने तीनों नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों का शॉल, श्रीफल एवं मोतियों की माला पहनाकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। उपस्थित सदस्यों ने राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि तीनों पदाधिकारी अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर फेडरेशन एवं रतलाम का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे।
सम्मान समारोह में अजय गोखरू, अनिल वोहरा, प्रवीण लोढ़ा, संजीव कोठारी, अरुण चोपड़ा, शेखर कटारिया, गणतंत्र मेहता, नरेंद्र गांग, विजय काठेड़, मुकेश धाकड़, नितेश नहान, रितेश गेलड़ा, तरुण खेमेशरा सहित अनेक सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound