रतलाम मंडल में एक ही दिन में 70 क्रैक ट्रेनों का सफल परिचालन

रतलाम, 19 जून। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने माल परिवहन के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए 17 जून 2026 को एक ही दिन में 70 क्रैक ट्रेनों का सफल संचालन किया है। इससे पूर्व मंडल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 30 मई 2026 को 66 क्रैक ट्रेनों के संचालन का था।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मंडल द्वारा 17 जून 2026 को कुल संचालित ट्रेनों में से 52.63 प्रतिशत क्रैक ट्रेनों का संचालन किया गया, जो अब तक का सर्वोत्तम प्रदर्शन है। यह उपलब्धि मंडल के परिचालन, वाणिज्य, विद्युत, यांत्रिक, सिग्नल एवं दूरसंचार तथा इंजीनियरिंग विभागों के समन्वित प्रयासों एवं कर्मचारियों की प्रतिबद्धता का परिणाम है।
क्रैक ट्रेनों का संचालन रेलवे की माल परिवहन क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके माध्यम से रेल मार्ग (Path) का बेहतर उपयोग होता है, चालक दल (Crew) की बचत होती है, समय की बचत होती है तथा ट्रेनों के ठहराव (Detention) में कमी आती है। परिणामस्वरूप माल परिवहन की दक्षता बढ़ती है तथा ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान की जा सकती है।
यह उपलब्धि रतलाम मंडल की परिचालन उत्कृष्टता एवं टीम वर्क का उत्कृष्ट उदाहरण है तथा भविष्य में और बेहतर परिणामों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound