योग आत्मा, मन और विचारों के बीच एक गहरा संतुलन करता है स्थापित-महापौर प्रहलाद पटेल

’रतलाम में योग-क्रांति का शंखनाद त्रि-दिवसीय महायज्ञ का भव्य शुभारंभ’

’रतलाम 19 जून । ग्रीन-क्लीन रतलाम के संकल्प को योगमय रतलाम के गौरवपूर्ण अध्याय के साथ जोड़ते हुए, नगर के सभी 49 वार्डों में विगत 11 जून से संचालित सफलतम योग शिविरों की श्रृंखला अब एक वृहद् योग-क्रांति का रूप ले चुकी है। इसी पुनीत श्रृंखला के विस्तार में, बरबड़ स्थित विधायक सभागृह में 19 जून से तीन दिवसीय इंटिग्रेटेड योग महोत्सव का भव्य शुभारंभ महापौर प्रहलाद पटेल, महापौर परिषद सदस्य धर्मेन्द्र व्यास, विशाल शर्मा, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती निशा सोमानी, पार्षद परमानन्द योगी, योगेश पापटवाल, श्रीमती शबाना, श्रीमती मनीषा चौहान, पार्षद प्रतिनिधि किशोरसिंह राठौर, शेरू पठान, विजयसिंह चौहान आदि के आतिथ्य में हुआ। इस योग-महोत्सव की पूर्णाहुति 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर होगी।
महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर कहा कि आज की भागदौड़ भरी और तनावपूर्ण जिंदगी में खुद को शारीरिक रूप से फिट और मानसिक रूप से शांत रखना सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। ऐसे में योग हमारे लिए एक वरदान की तरह है। योग केवल कोई कसरत या शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का एक प्राचीन विज्ञान है योग हर उम्र के लोगों के लिए उपयुक्त है कृ चाहे बच्चे हों, युवा हों या बुजुर्ग। इसे अपने दैनिक जीवन में शामिल करने के लिए हमें रोज़ाना बस कुछ समय निकालकर इसका अभ्यास करना होगा। हमें रतलाम को ग्रीन व क्लीन बनाने के साथ ही योगमय भी बनाना है।
यह आयोजन महापौर प्रहलाद पटेल के दूरदर्शी नेतृत्व, उनके तथा सभी 49 वार्डों के पार्षदों के अथक प्रयासों, पतंजलि राज्य प्रभारी प्रेम पुनिया एवं जिला योग समिति के सक्रिय सहयोग से संभव हो पाया है, जो जन-जन में स्वास्थ्य की नई अलख जगा रहा है। उद्घाटन सत्र का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी अनोखी लाल कटारिया और अनिल झालानी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
योग के इस अनुष्ठान को पतंजलि राज्य प्रभारी प्रेम पुनिया ने संपन्न कराया। मंच पर जिला प्रभारी डॉ. उत्तम शर्मा, श्री अपार उपाध्याय और विशाल कुमार वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की गरिमा को जिला आयुष अधिकारी डॉ. दाताराम जयंत, महिला पतंजलि राज्य संवाद प्रभारी श्रीमती पिस्ता यादव एवं जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय ने अपनी उपस्थिति से बढ़ाया। इस अवसर पर स्कूलो के विद्यार्थी व व्यायामशाला के बच्चों ने संगीतमय योग का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। अतिथियों का सम्मान उक्त जिला प्रभारियों के साथ अशोक कुमार शर्मा, इंदु कुमार तिवारी, श्रीमती सीमा वर्मा, श्रीमती राजश्री सोनी, श्रीमती ज्योति बाला यादव एवं अन्य योग सेवकों द्वारा किया गया।
प्रथम दिवस पर पारंपरिक यौगिक जॉगिंग, सूक्ष्म व्यायाम, सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम का सघन अभ्यास कराया गया। जिला यज्ञ प्रभारी महर्षि संजय शिवशंकर दवे एवं गायत्री परिवार के शिवपाल छपरी के सहयोग से औषधीय जड़ी-बूटियों द्वारा यज्ञ का अनुष्ठान किया गया, जिससे संपूर्ण प्रांगण सुगंधित व आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत रहा। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन विशाल कुमार वर्मा द्वारा किया गया। पार्षदों, नगर परिवार के सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं की व्यापक भागीदारी यह सिद्ध करती है कि रतलाम अब शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति पूर्णतः संकल्पित है। अंत में आभार प्रेम पुनिया द्वारा व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound