आयुष्मान आरोग्य शिविर , शहर -शहर ,गांव -गांव अभियान के दौरान गतिविधियां की गई

रतलाम 19 जून / मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण वाडिवा ने बताया कि रतलाम जिले में प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य शिविर , शहर -शहर गांव -गांव अभियान का आयोजन 24 मार्च से 2 जुलाई तक किया जा रहा है। जिला नोडल अधिकारी डॉ अभिषेक अरोड़ा ने बताया कि अभियान के दौरान क्षेत्रों में एक्स रे मशीन के माध्यम से मरीजों की स्क्रीनिंग की जा रही है । रतलाम शहर के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गणेश नगर पर शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 42 लोगों के एक्स रे किए गए, 10 लोगों की खखार के सैंपल लिए गए और स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गई। डॉ अभिषेक अरोड़ा ने बताया कि 15 दिन से अधिक की खांसी, नियमित बुखार , वजन में लगातार कमी , भूख न लगना आदि टी बी के लक्षण हो सकते हैं, टी बी का पूरा उपचार कराना चाहिए , बीच में उपचार नहीं छोड़ना चाहिए , टी बी का पूरा और निशुल्क उपचार शासकीय स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध है , किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर नजदीकी सरकारी अस्पताल में जांच करानी चाहिए। शिविर के दौरान पीएमडीटी कोऑर्डिनेटर श्री जय सिंह सिसोदिया , एस टी एस , एक्स-रे टेक्नीशियन और आशा कार्यकर्ता तथा श्री सुरेंद्र खराड़ी आदि उपस्थित थे।