महालक्ष्मी जी मंदिर नई धान मंडी जावरा की 31 वर्षगांठ धूमधाम से हजारों भक्तों की उपस्थिति में मनाई गई

जावरा (अभय सुराणा) । श्री महालक्ष्मी मंदिर नई धान मंडी की प्रतिष्ठा की 31 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई प्रातः 8:00 बजे अभिषेक*के बाद हवन का कार्यक्रम संपन्न हुआ । अग्रवाल परिवार, दसेडा परिवार लाभार्थी रहे वर्ष भर की पुष्प पूजा मे भी अनेक लाभार्थी ने अपने नाम दिए वर्ष भर प्रसादी का लाभ मुकेश मेहता पद्मावती दाल एवं शिखरचंद प्रवीण जी बरमेचा ने लिया उसके बाद साईं बाबा मंदिर की ध्वजा के लाभार्थी श्री हरि करे सो खरी परिवार कालूखेड़ा रहा श्री महालक्ष्मी मंदिर की ध्वजा का लाभ भी श्री हरि करे सो खरी परिवार कालूखेड़ा ने लिया महाआरती के अपलाभार्थी स्व.श्री इंद्रमल जी दसेडा की पावन पुण्य स्मृति में संघवी श्रीमती राजकुमारी जी दसेड़ा परिवार ” साफा वाला ” रहे बाद में महा प्रसादी का आयोजन हुआ जिसमें लगभग 7 हजार भाइयों ,बहनों ने प्रसादी ग्रहण किया । मंडी परिवार के सभी व्यापारियों, तुलावटी बंधु ,हमाल बंधुओं, मंडी अधिकारियों ने सहयोग प्रदान किया इस शुभ अवसर पर परोसदारी करने वाले दो श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं श्रीमती वर्षा जी जायसवाल एवं जयसूर्या जी धारीवाल का बहुमान महालक्ष्मी ट्रस्ट मंडल ने किया ।
इस शुभ अवसर पर ट्रस्ट मंडल के श्री प्रकाश चौरडिया, अजीत चत्तर, दिलीप दसेड़ा, अनिल दसेड़ा, प्रकाश संचेती, सुरेश चौरडिया, सुभाष टुकड़िया, सुमित दसेड़ा, संजय सेठिया, शरद दुग्गड़, प्रवीण बरमेचा, दिलीप पगारिया, वीरेंद्र सिसोदिया, मुकेश मेहता ,सुनील छाजेड़, अंतिम लुक्कड़, कनक मामा ,ज्ञानचंद जैन, दिलीप धनोतिया सुनील चौरडिया ,अनिल चत्तर, सुधीर सेठिया, राजेश चत्तर , अंशुल चत्तर, जयंतीलाल ओस्तवाल, अनोखी लाल पोरवाल, संजय दसेड़ा, सत्यनारायण पोरवाल उपस्थित थे पंडित श्री रविंद्र उपाध्याय एवं गोपाल कृष्ण ठाकुर ने हवन पूजन प्रक्रिया संपन्न कराई कार्यक्रम का संचालन सुभाष टुकडिया एवं वीरेन्द्र सिसोदिया ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound