पेंशन वृद्धि सच्ची मानव सेवा, लोककल्याण और पुण्य का कार्य – अनिल दसेड़ा

जावरा (अभय सुराणा) । पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल दसेड़ा नेएक प्रेस विज्ञप्ति में बताया की मध्यप्रदेश के सभी विधायक और सांसद महोदय से स्वयं से मिलना कुरियर से डाक से या ईमेल से संपर्क कर विधवा विकलांग और वृद्ध पेंशन वृद्धि अभियान को मजबूती प्रदान करना इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए राजगढ़ और धार प्रवास पर विधायक आदरणीय श्रीमती नीना जी विक्रम जी वर्मा आदरणीय प्रताप जी ग्रेवाल सांसद एवं महिला बाल विकास मंत्री केंद्र सरकार आदरणीय सविता जी ठाकुर से मुलाकात कर विधवा दिव्यांग और वृद्ध पेंशन 600 से बढ़ाकर 2000 रुपए करने का मांग पत्र दिया ।
मध्यप्रदेश में विधवा, दिव्यांग एवं वृद्धजन पेंशनधारकों को सम्मान और स्वाभिमान के साथ जीवनयापन का अधिकार दिलाने के उद्देश्य से पेंशन वृद्धि अभियान को गति देते हुए एक ही दिन में दो विधायकों और एक सांसद से मुलाकात कर पेंशन राशि ₹600 से बढ़ाकर ₹2000 प्रतिमाह किए जाने की मांग उठाई।
राजगढ़ प्रवास के दौरान ने सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल को ज्ञापन सौंपकर कहा कि उनकी विधानसभा में निवासरत हजारों विधवा, दिव्यांग एवं वृद्ध महिला-पुरुष वर्तमान महंगाई के दौर में मात्र ₹600 मासिक पेंशन में अपना जीवनयापन करने को मजबूर हैं। उन्होंने मांग की कि पेंशन राशि बढ़ाकर ₹2000 की जाए, ताकि जरूरतमंद नागरिक सम्मान और स्वाभिमान के साथ अपना जीवन व्यतीत कर सकें।
इसके साथ ही धार जिला भाजपा कार्यालय में धार विधायक नीना विक्रम वर्मा तथा धार सांसद एवं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर से भी मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष धार जिला कोषाध्यक्ष मोहित तातेड जिला मंत्री विशाल जैन लाबरिया उपस्थित थे दोनों महिला जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि आप महिला जन प्रतिनिधि हो और विधवा दिव्यांग और वृद्ध महिलाओं की परेशानी आप अच्छी तरह समझ सकते हो इसलिए आप इस मांग को मुख्यमंत्री स्तर तक पहुंचाकर प्रदेश के लाखों पेंशनधारकों को राहत दिलाने की पहल करें।
देश के अनेक राज्यों की तुलना में मध्यप्रदेश में विधवा, दिव्यांग एवं वृद्धजन पेंशन राशि काफी कम है, जबकि सबसे अधिक आर्थिक सहायता और सामाजिक सुरक्षा की आवश्यकता इन्हीं वर्गों को होती है। उन्होंने इसे एक गंभीर और विचारणीय विषय बताते हुए प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधियों से इस दिशा में संवेदनशील पहल करने का आग्रह किया।
उन्होंने भारतीय जनसंघ एवं भाजपा के प्रेरणास्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के “समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने” के विचार का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि पेंशन राशि ₹2000 की जाती है तो यह अंत्योदय की भावना को मजबूत करने वाला कदम होगा। साथ ही इससे लाखों जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक संबल प्राप्त होगा।
अनिल दसेड़ा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, सभी विधायकों एवं सांसदों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के हजारों हितग्राहियों के हित में पेंशन वृद्धि का समर्थन करें। उन्होंने कहा कि विधवा, दिव्यांग और वृद्धजनों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर उपलब्ध कराना सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनप्रतिनिधियों के सहयोग और सरकार की सकारात्मक पहल से प्रदेश के लाखों पेंशनधारकों को शीघ्र राहत मिलेगी तथा उनके जीवन में आर्थिक सुरक्षा और आत्मसम्मान का नया संबल मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound