कलेक्टर ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया

रतलाम 20 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 21 जून रविवार को पोलो ग्राउंड रतलाम पर किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री चेतन्य काश्यप कैबिनेट मंत्री सूक्ष्म, लघु मध्यम एवं उद्यम विभाग रहेगें। कार्यक्रम में सामूहिक योगाभ्यास हेतु ऑनलाइन लिंक https://forms.gle/nBTogifSWW616QZH6 पर सहभागिता पंजीयन की सुविधा उपलब्ध है । जिला स्तरीय कार्यक्रम में रतलाम ग्रामीण एवं रतलाम शहर के लोग सहभागी रहेगें । जावरा क्षेत्र के लिए सीएमराईज स्कूल जावरा, सैलाना क्षेत्र के लिए सीएमराईज बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सैलाना, पिपलौदा क्षेत्र के लिए शासकीय स्कूल रियावन, बाजना क्षेत्र के लिए शासकीय बालक विद्यालय बाजना तथा आलोट क्षेत्र के लिए कृषि उपज मंडी आलोट में जाकर योगाभ्यास किया जा सकेगा । जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थल पोलो ग्राउंड रतलाम पर प्रातः 5:45 से 6 बजे के मध्य पंजीयन कराया जा सकेगा। कार्यक्रम स्थल पर पंजीयन की सुविधा रहेगी। अनुरोध किया गया है योगाभ्यास के इच्छुक प्रतिभागी शर्ट के रूप में सफेद तथा लोवर ब्लैक कलर का पहने ताकि कार्यक्रम में एक रूपता आ सके । कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न अधिकारियों को सौंपे गए कार्य दायित्व की समीक्षा की तथा आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर डॉ शालिनी श्रीवास्तव, निगम आयुक्त श्री अनिल भाना शहर एसडीएम श्री तरुण जैन, डीएसपी श्री आनंद स्वरूप सोनी , श्रीमती प्रीति साठे, आयुष विभाग से डॉ आशिष राठौर तथा स्वास्थ्य विभाग से डॉ मनीष सिंह, आशा दुबे एवं अन्य विभागीय कर्मचारी/अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound