- जनता के आशीर्वाद से रतलाम में बह रही है विकास की गंगा-महापौर प्रहलाद पटेल
- वार्ड 23, 28, 29, 31, 33 व 36 की 9 अनाधिकृत कॉलोनी की सड़क निर्माण का भूमि पूजन संपन्न








रतलाम 20 जून। दृढ़ इच्छा षक्ति ओर सफल नेतृत्व का ही परिणाम है कि रतलाम का विकास खजूर के पेड़ नहीं बल्कि वट वृक्ष की तरह हो रहा है, रतलाम में विकास की बहार आई है।
उक्त उद्गार सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री माननीय श्री चेतन्य जी काश्यप ने वार्ड 23, 28, 29, 31, 33 व 36 की 9 अनाधिकृत कॉलोनी क्रमशः बालाजी नगर, आजाद गृह निर्माण सहकारी समिति, शिवशक्ति नगर धानासुता रोड, गौरव नगर, गौरवधाम, गौरव पेलेस, केसरविहार कॉलोनी, कर्मचारी गृह निर्माण सहकारी समिति व अभिभाषक नगर में 2.47 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण कार्य का अभिभाषक नगर में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये।
उन्होने कहा कि अमृत योजना से रतलाम सहित पुरे देश में स्वच्छता आई है, मेट्रो पोलेटीयन रीजन में रतलाम, उज्जैन और इंदौर का और अधिक तेजी से विकास होगा। 1500 हेक्टर के इण्डस्ट्रीयल कॉरीडोर में उद्योगपति 9 हजार करोड़ का निवेश करेंगे जिससे रतलाम के नागरिकों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। अभिभाषक कॉलोनी के नाले को पक्का करना विकास की सूची में शामिल है।
महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे नागरिक जिन्होने अवैध व अनाधिकृत कॉलोनियों में मकान बनाने हेतु प्लॉट क्रय किये है उसमें नागरिक की गलती नहीं है, उन्होने अपनी खून-पसीने की कमाई उसे खरीदा है, अवैध-अनाधिकृत कॉलोनी बनाना कॉलोनाईजर की गलती है। कॉलोनाईजर द्वारा काटी गई अवैध/अनाधिकृत कॉलोनी के निवासी वर्षाे से मूलभुत सुविधाओं के अभाव में रह रहे थे जो अनुचित है। अब इन कॉलोनीवासियों को सभी मूलभुत सुविधाऐं उपलब्ध होगी।
उन्होने इस अवसर पर कहा कि निगम परिषद ने अपने 4 वर्षो के कार्यकाल में 400 करोड़ से अधिक के विकास कार्य किये गये है जो अपने आप में इतिहास है इस अल्प समय में हमनें आगामी 10-12 वर्षो के कार्य पूर्ण किये है।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि केबिनेट मंत्री श्री काश्यप व महापौर श्री पटेल 1 ओर 1 ग्यारह की तर्ज पर कार्य करते हुए रतलाम नगर का तेजी से विकास कर रहे हैं जो प्रशंसनीय है। पूरे नगर में पक्की सड़कों का जाल सा बिछ गया है, रतलाम नगर में विकास की गंगा बह रही है।
निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने कहा कि अनाधिकृत कॉलोनियों के निवासियों का मूलभुत सुविधाओं का इंतजार अब खत्म हुआ जो खुशी का विषय है। रतलाम नगर के साथ ही अब नगर की अनाधिकृत कॉलोनियों के विकास की गंगा बह रही है।
महापौर परिषद सदस्य एवं पार्षद वार्ड क्रमांक 23 अक्षय संघवी ने इस अवसर पर वार्ड 23, 28, 29, 31, 33 व 36 की 9 अनाधिकृत कॉलोनियों में किये जाने वाले सड़क निर्माण कार्य की जानकारी से अवगत कराया। स्वागत उद्बोधन मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा ने दिया।
प्रारंभ में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री माननीय श्री चेतन्य जी काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, भाजपा जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, जुबीन जैन, प्रहलाद राठौड़, विवेक शर्मा, क्षेत्रिय पार्षद अक्षय संघवी, श्रीमती माया-कपील पांचाल, परमानन्द योगी, करण कैथवास, श्रीमती मनीषा-विजयसिंह चौहान, श्रीमती स्मिता-राजेश माहेश्वरी, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, महापौर परिषद सदस्य दिलीप गांधी, धर्मेन्द्र व्यास, विशाल शर्मा, रामू भाई डाबी, मनोहरलाल राजू सोनी, पार्षद शक्तिसिंह राठौर, हितेश कामरेड, श्रीमती हीना मेहता, श्रीमती आयुषी पालीवाल, श्रीमती देवश्री पुरोहित, श्रीमती शबाना खान के अलावा श्रीमती भावना गुर्जर, श्रीमती अनिता पाहूजा, पार्षद प्रतिनिधि राजेश माहेश्वरी, रमेशचन्द्र पांचाल, विजयसिंह चौहान, हार्दिक मेहता, पूर्व पार्षद अशोक यादव, मुन्ना जोशी, बालाजी नगर, आजाद गृह निर्माण सहकारी समिति, शिवशक्ति नगर धानासुता रोड, गौरव नगर, गौरवधाम, गौरव पेलेस, केसरविहार कॉलोनी, कर्मचारी गृह निर्माण सहकारी समिति व अभिभाषक नगर के नागरिकों ने सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री भूपेन्द्र कावड़िया ने किया व आभार मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी ने माना।