कालिका माता मंदिर परिसर महाकाल लोक की तर्ज पर आधुनिक होगा

रतलाम 21 जून । म.प्र. सरकार आध्यात्मिक एवं पुरातात्विक धरोहर के आधुनिकीकरण की दिशा में अग्रसर है। कैबिनेट मंत्री एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चेतन्य काश्यप, महापौर श्री प्रहलाद पटेल एवं कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने कालिका माता मंदिर परिसर के आधुनिकीकरण की कार्ययोजना के संबंध में बैठक कर विस्तार से चर्चा की।
बैठक के दौरान इंजीनियरों द्वारा कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि कालिका माता मंदिर परिसर का नया रुप महाकाल लोक से भी सुंदर दिखाई देगा। प्रस्तावित नक्शे के अनुसार झाली तालाब परिसर अष्टकोणीय रुप में विकसित किया जा रहा है। इसके अष्ट कोण के प्रत्येक कोण पर माताजी की मूर्ति के स्वरुपों की आकर्षक झांकी दिखाई देगी, इसमें माँ दुर्गा के नौ रुपों शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी, सिद्धिदात्री का दर्शन कर सकेंगे। बैठक के दौरान प्रवेश और निर्गम मार्ग, कालिका माता मंदिर का विस्तृत स्वरुप, झाली तालाब का स्वरुप, बगीचा, भोजन का स्टाल, पार्किंग झोन, टायलेट ब्लॉक, छायादार मार्ग आदि को लेकर विस्तार से चर्चा कर कार्ययोजना बनाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound