आपदा नियंत्रण कक्ष नंबर 07412-270416 पर आपदा संबंधी सूचना कर सकते है
रतलाम 25 जून/ अतिवर्षा एवं बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने हेतु पूर्व तैयारियों के संबंध में 27 जून को दोपहर 12 बजे जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक में वर्षाकालीन आपदा प्रबंधन, बाढ़ नियंत्रण एवं राहत व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की जाएगी।
पूर्व बैठक में कलेक्टर द्वारा दिए निर्देशानुसार जिला स्तरीय बाढ़ एवं आपदा नियंत्रण कक्ष भू-संसाधन प्रबंधन कार्यालय में नियंत्रण कक्ष संचालित किया गया। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 07412-270416 निर्धारित किया गया है। आवश्यक सूचनाएं तहसीलदार भू-संसाधन प्रबंधन श्री अकरेश मालवीय के मोबाइल नंबर 9200640994 पर भी दी जा सकेंगी।
कलेक्टर निर्देशानुसार 15 जून से 15 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 8:30 बजे वर्षा एवं क्षति की जानकारी संकलित कर संबंधित कार्यालयों को प्रेषित की जाएगी तथा DWRS पोर्टल पर अद्यतन की जाएगी। अतिवृष्टि की स्थिति में जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष को तत्काल सूचना दी जाएगी।