
बड़ावदा(शिरीष सकलेचा ) क्षेत्र के कई युवाओ ने इंडियन आर्मी की अग्निवीर में चयनित होने की सफलताएं प्राप्त की है।जिससे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। समीप ग्राम डुमाहेड़ा के तीन युवाओं विशाल सिंह, राजवीर सिंह, कृष्णपाल सिंह के अग्निवीर में चयनित होने की खबर मिली तो खुशियां छा गई। गुरुवार को ग्राम वासियों ने उन्हें उत्सवी माहौल में विदा किया। गांव में देश भक्ति के गानों के साथ जुलूस निकला। माताओं ने विजयी कुमकुम लगाकर देशभक्त जवानों के देश की सेवा के लिए रवाना किया। इस दौरान युवाओं का जोश देखते बन रहा था सभी ने देशभक्ति के गानों पर जमकर नृत्य किए। जिला कांग्रेस सचिव पदमा सुमित हिंगड आदि ने देशभक्त अग्निवीरो का सम्मान किया।