- महापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन
- फल-सब्जी विक्रेताओं को होगी सुविधा


रतलाम 27 जून। नगर के फुटकर सब्जी विक्रेताओं को सुव्यवस्थित सब्जी मण्डी दिये जाने के उद्देश्य से कोटा वाला बाग के सामने अमृत सागर तालाब पाल के किनारे व्यवसाय करने वाले फुटकर फल-सब्जी विक्रेताओं की सुविधा के दृष्टिगत पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य का भूमि पूजन महापौर प्रहलाद पटेल ने मंडल अध्यक्ष नन्दकिशोर पवांर, निलेश गांधी, महापौर परिषद सदस्य विशाल शर्मा, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती मिनाक्षी सेन व फल-सब्जी विक्रेताओं के साथ विधिवत् पूजा अर्चना कर किया
महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर कहा कि का अमृत सागर तालाब पाल के किनारे 4.50 लाख की लागत से पेवर ब्लॉक लगाये जायेंगे जिससे पाल के किनारे फुटकर फल-सब्जी विक्रताओं तथा नागरिकों को सुविधा होगी व क्षेत्र स्वच्छ-सुन्दर दिखाई देगा। भूमि पूजन के अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि भरत शर्मा, पूर्व पार्षद सुशील सिलावट, राजेश बैरागी सहित फल-सब्जी विक्रेता उपस्थित थे।