संगठन के पदाधिकारियों एवं सामाजिक क्षेत्रों जुड़े लोगों ने दी शुभकामनाएं

रतलाम। महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्यरत महिला सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन भारत (मध्यप्रदेश) ने समाजसेवी एवं ब्यूटीशियन श्रीमती सुनीता सक्सेना को रतलाम जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।
संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अशोक परमार द्वारा जारी नियुक्ति आदेश में कहा गया है कि श्रीमती सुनीता सक्सेना अपने दायित्वों का ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। संगठन ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए उन्हें महिला सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनीता सक्सेना ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, अधिकारों के प्रति जागरूकता, आत्मनिर्भरता तथा सामाजिक उत्थान के लिए जिलेभर में संगठन के माध्यम से सक्रिय रूप से कार्य किया जाएगा।यह नियुक्ति महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में संगठन की गतिविधियों को रतलाम जिले में और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।