दिव्यांग मंथन सभा में जल जीवन मिशन एवं सुगम्य भारत अभियान पर हुआ संवाद

रतलाम। दिव्यांगजनों के अधिकारों, सुविधाओं एवं सामुदायिक आधारित समावेशी विकास (Community Based Inclusive Development) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एसोसिएशन ऑफ डिसेबिलिटी पीपल (ADP), लखदातार फाउंडेशन, सारथी रतलाम, सक्षम रतलाम मध्यप्रदेश विकलांग मंच एवं जन अभियान परिषद रतलाम के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांग मंथन सभा का आयोजन सार्थी सेंटर रतलाम में किया गया।
कार्यक्रम में रतलाम जिले के दिव्यांगजनों ने सहभागिता करते हुए जल जीवन मिशन, सुगम्य भारत अभियान एवं Yes to Access मोबाइल एप जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार एवं अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं, डिजिटल सुविधाओं एवं सुगम्यता के संसाधनों से जोड़ना रहा।
कार्यक्रम में सक्षम सविता प्रकोष्ठ प्रांत प्रमुख श्री अशोक जैन चौटाला, श्री रत्नेश विजयवर्गीय, कुमारी किरण पाटीदार एवं श्रीमती स्वाति सोलंकी द्वारा सम्माननीय अतिथियों श्री चंद्रशेखर जी केन्द्रीय जल शक्ति विभाग एवं डॉ. सरवानंद सर बेंगलुरु का सारथी सेंटर में स्वागत किया गया।
इस अवसर पर दिव्यांगजनों ने Yes to Access मोबाइल एप के माध्यम से सुगम्यता से जुड़ी सुविधाओं एवं अनुभवों पर चर्चा की। साथ ही रतलाम जिले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत दिव्यांगजनों की सहभागिता एवं पहुंच सुनिश्चित करने के विषय पर भी विचार-विमर्श किया गया।
सारथी संस्था की संचालिका श्रीमती स्वाति सोलंकी ने दिव्यांगजनों को संबोधित करते हुए सारथी संस्था द्वारा दिव्यांगजनों के लिए किए जा रहे कार्यों, सेवाओं एवं राष्ट्रीय न्यास (National Trust) की योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
श्री रत्नेश विजयवर्गीय ने जन अभियान परिषद के सामाजिक सरोकारों एवं विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। श्री अशोक जैन चौटाला ने सक्षम समदृष्टि, समता, विकास एवं अनुसंधान मंडल तथा सविता प्रकोष्ठ द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया।
श्री चंद्रशेखर जी एवं डॉ. सरवानंद जी ने ADP संस्था के कार्यों की जानकारी देते हुए Yes to Access एप के उपयोग का PPT के माध्यम से प्रदर्शन (Demonstration) किया और बताया कि यह एप दिव्यांगजनों के लिए सार्वजनिक स्थानों एवं सेवाओं की सुगम्यता की जानकारी प्राप्त करने में सहायक है।
सुगम्य भारत अभियान के अंतर्गत मध्य प्रदेश विकलांग मंच की प्रदेश महासचिव कुमारी किरण पाटीदार ने Yes to Access एप के उपयोग से जुड़े अपने अनुभव साझा किए और इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बाजना, नामली, पिपलौदा एवं रतलाम ब्लॉक से आए दिव्यांगजनों ने सक्रिय सहभागिता की। सभी उपस्थित लोगों द्वारा नशा मुक्ति अभियान के समर्थन में संकल्प भी लिया गया।
दिव्यांग मंथन सभा मे रतलाम जिले के प्रमुख दिव्यांगजनो नियाज मोहम्मद मंसूरी, लोकेश बागमरे ,ओम प्रकाश चौहान ,भेरूलाल विश्वकर्मा, नानालाल नागर, गौरव सिसोदिया,पीयूष मुनिया ने भागीदारी, सुगम्यता एवं समावेशी विकास की दिशा मे महत्वपूर्ण संवाद कर अपनी भूमिका निभाई। इस अवसर पर कई दिव्यांगजन व संस्था सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound