व्यक्ति को जीवन में आने वाले अवसरों को पहचानना चाहिए तथा उन्हें गवाना नहीं चाहिए – अनिल बाफना

रोटरी क्लब रतलाम सेंट्रल का 40 वाँ पद ग्रहण समारोह संपन्न

रतलाम । रोटरी क्लब रतलाम सेंट्रल का 40 वाँ पद ग्रहण समारोह डॉ अशोक कुमार भार्गव आईएएस पूर्व संभाग आयुक्त रीवा व शहडोल संभाग, संस्कार कोठारी रोटरी मंडल अध्यक्ष 3040 सत्र 2026-27 व डॉ जितेश गढ़िया अहमदाबाद (जीवन और व्यवसाय कोच) के आतिथ्य में महू मार्ग स्थित होटल समता सागर में संपन्न हुआ ।कार्यक्रम के प्रारंभ में नटेश्वर नृत्य संस्थान बड़वाह द्वारा श्री गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। सार्जेंट एट आर्म्स वीरेंद्र जैन कार्यक्रम प्रारंभ करने की घोषणा की। प्रारंभ में सदस्यों ने राष्ट्रगान किया अतिथियों डॉ अशोक कुमार भार्गव, संस्कार कोठारी, डॉ जितेश गढ़िया, क्लब अध्यक्ष अनिल बाफना व सचिव मनोज कॉठेड ने मां सरस्वती व लॉर्ड पावेल के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन किया। अतिथियों का स्वागत अमृत मांडोत ,प्रवीण रामावत, अनिल बाफना, मनोज कॉठेंड, रोहित रुनवाल, विजय मालवी, प्रथम महिला मंडल अध्यक्ष दीप्ति कोठारी का स्वागत मीना माँडोत, मनीषा कॉठैड सहायक मंडलाध्यक्ष मानिक डांगे का स्वागत चेतना कोठारी ने किया।
स्वागत उद्बोधन अमृत माँडोत ने व सचिव रिपोर्ट प्रवीण रामावत ने प्रस्तुत की। नवीन अध्यक्ष अनिल बाफना को निवृत्तमान अध्यक्ष अमृत माडोत व सचिव मनोज कॉठैड को निर्वतमान सचिव प्रवीण रामावत ने कार्यभार सोपा । नवीन संचालक मंडल का परिचय अनिल बाफना ने व नए सदस्यों का परिचय अखिलेश गुप्ता ने करवाया। अनिल बाफना ने कहा कि इस वर्ष क्लब का धेय वाक्य है मेरी रोटरी मेरा अभिमान हमें हमारे द्वारा किए जाने वाले सेवा कार्यो व सहयोगियों पर हमें अभिमान है। मुख्य अतिथि डॉक्टर अशोक भार्गव ने कहा कि विश्व में अंतरराष्ट्रीय संघर्ष के मध्य रोटरी क्लब समाधान का कार्य करती है जहां स्वास्थ्य सेवाएं नहीं है वहां स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाती है वहीं स्वच्छ पेयजल तथा स्वच्छता के लिए महती कार्य करता है रोटरी क्लब मानव सेवा कल्याण के लिए समर्पित है उन्होंने कहा कि व्यक्ति को जीवन में आने वाले अवसरों को पहचानना चाहिए तथा उन्हें गवाना नहीं चाहिए। संस्कार कोठारी ने कहा कि दुनिया में संसाधनों की कोई कमी नहीं है आवश्यकता है संवेदनशील व्यक्तियों की जो संसाधनों का भरपूर उपयोग कर सेवा कार्य को अंजाम तक ले जाए। डॉक्टर जितेश घड़ियां ने कहा कि व्यक्ति को जीवन में से नकारात्मकता निकाल देना चाहिए तथा प्रकृति को जीवन का केंद्र बनाना चाहिए जीवन एक संघर्ष नहीं है अपितु जीवन एक प्रक्रिया है वर्तमान में उपदेश कि नहीं उपाय की आवश्यकता है।
इस अवसर पर क्लब की ओर से अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में श्याम विंचुरकर, प्रहलाद अग्रवाल, निर्मल जैन, यशवंत पावेचा, राकेश पोरवाल बालाजी,अनिल सेठिया, राजेन्द्र गादिया सहित विभिन्न क्लब सदस्य मौजूद थे कार्यक्रम का संचालन प्रो मनोहर जैन ने व आभार मनोज कॉठेंङ ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound