बच्चों को पोलियो की दवा पिला कर किया गया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

जावरा (अभय सुराणा) । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी रतलाम डॉ किरण वाडिवा एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डां वर्षा कुरील के मार्गदर्शन में एवं सीबीएमओ डा शंकरलाल खराड़ी एवं सिविल हॉस्पिटल जावरा प्रभारी डा दीपक पालड़िया के निर्देशन में स्थानीय सिविल हॉस्पिटल जावरा में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ नगर मंडल अध्यक्ष श्री राजेश शर्मा, क्षेत्रीय पार्षद श्री रजत सोनी ने बच्चों को पोलियो की दवा पिला कर किया। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में भूतेड़ा ग्राम पंचायत में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लाला बाई चंद्रवंशी, सरपंच श्रीमती पिंकी वसुनिया ने किया,इस अवसर पर सीबीएमओ डा शंकरलाल खराड़ी एवं सिविल हॉस्पिटल जावरा प्रभारी डॉ दीपक पालड़ीया ने बताया कि मध्य प्रदेश वर्ष 2014 से पोलियो मुक्त है किन्तु हमारे देश के पड़ोसी देशों में अभी भी पोलियो के केस सामने आ रहे हैं ऐसे में जीरो से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाना बेहद जरूरी है, आज व्यापक टीकाकरण की वजह से तथा समय पर टीकाकरण करवाने से पोलियो और उससे होने वाली स्थाई विकलांगता को रोका जा सकता है । अतिथियों का स्वागत डा विजय चौहान, बीईई बसंतीलाल मईडा, बीपीएम रघुनंदन पाटीदार, दिनेश उपाध्याय, अनिल पटेल, ज्योति पांचाल, गोपाल सिंह राठौर, अजीत सिंह, बलवंत सिंह झाला, धीरज जाटव,गोपाल कुंवर, निक्की ,आदि ने किया, कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र कुमार दवे ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound