सुखलिया दिगंबर जैन समाज की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण संपन्न

इंदौर । सुखलिया दिगंबर जैन समाज की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी चिराग जैन ने अध्यक्ष अमित जी सहित समस्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।दिगंबर जैन समाज के प्रवक्ता राजेश जैन दद्दू ने बताया कि नवगठित कार्यकारिणी को समाजहित में समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दी गईं।
समारोह में पूर्व अध्यक्ष विनोद जी के सफल एवं समर्पित कार्यकाल की सराहना की गई। उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए समाज की ओर से आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दिगंबर जैन सामाजिक संसद के अध्यक्ष आनंद गोधा, मनीष नायक, राहुल जैन स्पोर्ट्स राजेश जैन दद्दू एवं संजय जैन काका उपस्थित रहे। श्री गोधा ने अपने उद्बोधन में समाज की एकता, सेवा, संगठन और विकास को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया।
इस अवसर पर समाज श्रेष्ठी आर. के. जैन सफायर, ओ. पी. सिंघई, महेंद्र जैन, नरेंद्र जैन एवं प्रिंस जैन चंद्रेश जैन सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। कार्यक्रम आत्मीयता, उत्साह एवं समाजहित के संकल्प के साथ बंधन गार्डन में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound