महिला कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक 29 जून को, राष्ट्रीय सचिव ममता वशिष्ठ करेंगी मार्गदर्शन

तीन दिवसीय संगठनात्मक प्रवास के तहत रतलाम में जुटेंगी पदाधिकारी व कार्यकर्ता, बूथ स्तर तक संगठन सशक्त बनाने पर होगा मंथन

रतलाम । अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के निर्देशानुसार तथा मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी के सानिध्य में प्रदेश के विभिन्न जिलों में तीन दिवसीय संगठनात्मक प्रवास कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाना, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की दिशा में प्रभावी रणनीति तैयार करना है।
इसी क्रम में शहर महिला कांग्रेस रतलाम द्वारा सोमवार 29 जून 2026 को शाम 4 बजे 80 फीट रोड स्थित शुभम परिसर में संगठनात्मक बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठक में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं मध्य प्रदेश की सह प्रभारी ममता वशिष्ठ विशेष रूप से उपस्थित रहकर संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन देंगी। उनके साथ रतलाम प्रभारी प्रीति माहेश्वरी तथा सह प्रभारी वर्षा सांखला भी मौजूद रहेंगी।
शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर ने बताया कि बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तथा महिला कांग्रेस को जमीनी स्तर पर अधिक प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों एवं महिला कार्यकर्ताओं से अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर संगठन को मजबूत बनाने के अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound