



रतलाम 28 जून। रतलाम जिले में पल्स पोलियो अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह, विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष श्री गोविंद काकानी, रोगी कल्याण समिति सदस्य श्री हेमंत राहोरी, सीएमएचओ डॉ किरण वाडिवा, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ वर्षा कुरील, सिविल सर्जन डॉ एपी सिंह, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आरसी डामोर, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मनीष सिंह, डब्लू एच ओ के सर्विलांस मेडिकल ऑफिसर डॉ रितेश बजाज , डीपीएम श्रीमती अर्चना राठौर की उपस्थिति में किया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम निमांश बेबी ऑफ माता निमिषा पिता शिवम श्रीवास्तव, त्रिशान बेबी ऑफ माता प्रियंका पिता प्रमोद प्रजापति को पोलियो की दवा पिलाई गई। पल्स पोलियो अभियान 29 एवं 30 जून को भी आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर वंचित बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती सरला वर्मा, सैयद अली, निलेश चौहान, सुरेश जोशी, लोकेश वैष्णव, सोनम मंडलोई, डॉ गौरव बोरीवाल, डॉ प्रमोद प्रजापति, श्रीमती पुष्पा दडीग , राजेश्वरी डोडियार, संगीता गामड़, एएनएम आशा कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।