
भोपाल ( राजेश जैन दद्दू )। राजधानी भोपाल के वरिष्ठ कर सलाहकार, समाजसेवी, जैन राजनैतिक चेतना मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनेक राष्ट्रीय प्रादेशिक संस्थाओं पर उच्च पदासीन सुभाष जैन काला को प्रसिद्ध राष्ट्रीय दिगंबर जैन संस्था भारतवर्षीय खंडेलवाल दिगंबर जैन महासभा दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाशचंद्र बड़जात्या ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया।
धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि सुभाष जैन काला के मनोनयन पर अनेक राष्ट्रीय प्रादेशिक स्थानीय संस्थाओं के पदाधिकारीगण तथा वरिष्ठ समाजसेवी डॉ जैनेन्द्र जैन हुकम जैन काका होलास सोनी शेखर छाबड़ा, आनंद नवीन गोधा, कमलेश कासलीवाल, हंसमुख गांधी,सुरेंद्रकुमार पंड्या टीके वेद बिमल अजमेरा, हेमचंद्र झांझरी आदि समाज जन ने हर्ष व्यक्त कर बधाईया दी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।