हजारों श्रद्धालुओं ने लिया माहाप्रसादी का धर्मलाभ, साथ ही श्री साँवलिया सेठ का हुआ महा अभिषेक व आकर्षक श्रृंगार



जावरा (अभय सुराणा)। शास्त्री कॉलोनी स्थित श्री साँवलिया सेठ मंदिर पर जगतसेठ श्री साँवलिया सेठ की चमत्कारी महाआरती व माहाप्रसादी (भण्डारे) के साथ 21वें वर्षगाँठ महोत्सव का समापन हुआ। यह 9 दिवसीय आयोजन 21 जून को प्रारम्भ हुआ जो की 29 जून की महाप्रसादी के साथ संपन्न हुआ। मंदिर प्रांगण में प्रातः काल से धार्मिक गतिविधि प्रारम्भ हो गई। जिसमें प. हरिओम शर्मा व मंदिर पुजारी प. गोपाल शर्मा ने जगतसेठ श्री साँवलिया सेठ का दिव्य अलौकिक महा अभिषेक किया गया। महा अभिषेक पश्चात श्री साँवलिया सेठ का चांदी के वागे से भव्य आकर्षक श्रृंगार किया गया। प्रातः 10 बजे यज्ञ व हवन आयोजित हुआ। जिसके मुख्य यजमान लक्ष्मीनारायण जोशी व जोशी परिवार रहें। दोपहर 12:30 बजे जगतसेठ श्री साँवलिया सेठ की पुष्पवर्षा व इत्र वर्षा के साथ चमत्कारी महाआरती की गई। महाआरती पश्चात माहाप्रसादी (भण्डारा) का आयोजन प्रारम्भ हुआ। आयोजित माहाप्रसादी में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी का लाभ लिया।
इस अवसर पर सुभाष उपाध्याय व जोशी परिवार महाआरती के लाभार्थी रहें। साथ ही महाआरती में कैलाशसिंह परिहार, कानसिंह चौहान, दवेंद्र शर्मा, डॉ घनश्याम पाटीदार, भाविप अध्यक्ष शेखर नाहर, गिरिराज उपाध्याय, दीपक मेहता आदि गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
श्री शिवशक्ति मारुति व श्री साँवलिया सेठ मंदिर समिति अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण जोशी ने वर्षगाँठ महोत्सव में पधारें समस्त महानुभाव का स्वागत किया। वर्षगाँठ महोत्सव में शास्त्री कॉलोनी क्षेत्र के समस्त कॉलोनी सदस्य, साँवरे कुटुम्ब, भारत विकास परिषद, सर्व ब्राह्मण समाज, मारुति महिला मण्डल आदि संस्थाओं के साथ हजारों श्रद्धालुओं ने इस माहाप्रसादी में भाग लिया। इस भव्य आयोजन में संचालन मंदिर समिति सचिव रामचंद्र पाटीदार ने किया। आभार मंदिर समिति सदस्य निलेश जोशी ने माना।