
जावरा (अभय सुराणा)। नगर के सेवानिवृत शिक्षकों की एक बैठक बोर्डिया कुंआ मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुई बैठक में सेवानिवृत होने के पश्चात विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं शिक्षकों की प्रतिभाओं तथा लम्बे समय के अनुभवों का कोई उपयोग नहीं हो रहा है सभी ने व्यापक विचार विमर्श करने के पश्चात यह निर्णय लिया गया की सभी सेवानिवृत शिक्षकों एवं कर्मचारियों को किसी एक मंच पर लाया जाय बाद में सर्वसम्मति से हेपी सिनियर सिटीजन मंच का गठन किया गया । जिसमें सेवानिवृत प्राचार्य श्री राजेन्द्र शर्मा तथा आर पी शर्मा को मंच का संरक्षक बनाया गया । विभिन्न गतिविधियों को संचालित करने के लिए संचालन समिति बनाई गई जिसमें जगदीश उपमन्यु को अध्यक्ष एवं रशीद मोहम्मद रहमानी को सचिव बनाया गया । साथ ही सह सचिव शाद मोहम्मद, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह डोडिया, रामेश्वर परमार को बनाया गया। अशोक तिवारी को मिडिया प्रभारी मनोनीत किया गया । नव निर्वाचित पदाधिकारियों का पुष्प माला से स्वागत किया गया ।
इस अवसर पर 30 जून को सेवानिवृत होने जा रहे नाहरूलाल बसेर , सुरेन्द्र सिंह डोडिया, मुस्ताक अहमद मंसूरी तथा श्रीमती गीता शर्मा का शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं जगदीश उपमन्यु, रमेश मनोहरा , भारत सिंह का संयुक्त रूप से जन्मदिन मनाया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया की प्रत्येक माह में जन्मदिन आएगा वह मनाया जाएगा तथा सेवानिवृत होने वाले साथियों का सम्मान किया जाकर उन्हें मंच से जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम का संचालन अशोक तिवारी ने तथा अशोक गोयल द्वारा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।