पौधारोपण कर बुजुर्गों का किया सम्मान, भारतीय जैन संगठना ने किया आयोजन

कसरावद। भारतीय जैन संगठना के कसरावद चैप्टर द्वारा ग्राम खलबुजुर्ग स्थित वृद्धाश्रम आशा निकेतन में बुजुर्गों का सम्मान कर पौधारोपण किया।
भारतीय जैन संगठना कसरावद चैप्टर द्वारा आशा निकेतन में वृद्धजनों का पुष्प माला एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए संगठना के अध्यक्ष सचिन जैन रायली ने कहा कि बुजुर्ग हमारे परिवार एवं समाज की रीढ़ होते हैं। लेकिन विडंबना है कि वर्तमान में कई बुजुर्ग वृद्धाश्रम में रहने को मजबूर है। भारतीय जैन संगठना ने ऐसे ही बुजुर्गों के बीच जाकर उनका सम्मान किया और उन्हें अपनेपन का अहसास कराया। इसके साथ ही बिगड़ते पर्यावरण को लेकर वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ पौधारोपण किया। संघटना द्वारा वृद्धाश्रम परिसर में 11 फलदार एवं छायादार पौधे लगाए।
इसके पश्चात बुजुर्गों को स्वल्पहार कराया। कार्यक्रम में संघटना के उपाध्यक्ष नगीन धनोंते ने भी विचार व्यक्त किए। आभार सचिव संजय जैन ने माना। कार्यकम में अनूप जैन, पंकज जैन,वृद्धाश्रम संचालक गजेंद्र बजाज सहित वृद्धजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound