मॉर्निंग वॉक ग्रुप द्वारा डॉक्टर्स डे पर डॉ. शाकल्य का स्वागत

जावरा (अभय सुराणा) । डॉक्टर्स डे पर मॉर्निंग वॉक ग्रुप द्वारा डॉक्टर दिलीप शाकल्य का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि चिकित्सक सेवा ,समर्पण एवं मानवीय संवेदनाओं का पर्याय होता है इसी लिए उसका समाज मे विशेष स्थान हे । चिकित्सक अपनी क्षमता से आगे जाकर पीडा से जुझ रहे मानव की सेवा करता हे। वक्ताओ ने कहा की समस्त चिकित्सकों के प्रतिनिधि के रुप डा. शाकल्य का स्वागत करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की
अपने स्वागत के प्रत्योत्तर में डॉक्टर दिलीप शाकल्य ने कहा कि उन्होंने सदैव पीडितो की सेवा करने का अपने पिताजी से प्राप्त विचारों को प्राथमिकता दी है तथा अधिकतम प्रयास किया है कि मरीज एवं उनके परिजनों का विश्वास बना रहे तथा उनकी शारीरिक पीड़ा कम हो।
इस अवसर पर अभय कोठारी, विनोद चौरसिया, तेज शंकर शिकारी, दिनेश सारडा, दिनेश सुराणा, नारायण खण्डेलवाल, सी. डी लालवानी,संजय गोधा, मनीष त्रिवेदी,भरत हरोर, अमित ताम्रकर, विजय सिह राठोर, प्रवीण सोंलकी, धाकड, तेजेन्द्र सिह, निखिलेश सिह चौहान , महेन्र्द धाकड आदि ने पुष्पमाला से डा. दिलीप शाकल्य का स्वागत कर शुभकामनाएं प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound