जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन पर जल संवाद

जावरा (अभय सुराणा) । मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन पर जल संवाद का आयोजन जन अभियान परिषद एवं राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा किया गया ।
मुख्य अतिथि भगतसिंह महाविद्यालय की प्राचार्य श्री मति विद्या तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि जल ही जीवन है और जल स्रोतों का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हम सब आज नहीं जागे तो हमारा ओर आने वाली पीढ़ी का भविष्य पानी के अभाव में गंभीर परिणाम कारी होगा।
मुख्य वक्ता समाज सेवी श्री राजेश शर्मा ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि “हमारी प्राचीन बावड़ियाँ केवल जल का स्रोत नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और विरासत का प्रतीक हैं। जल गंगा संवर्धन अभियान ने जन-जन में जल चेतना जगाने का कार्य किया है। आज आवश्यकता है कि हम वर्षा की एक-एक बूंद को सहेजें, भूजल स्तर को बढ़ाएं और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षित करें। यदि आज हम नहीं जागे तो भविष्य में जल संकट विकराल रूप ले लेगा। इसलिए प्रत्येक नागरिक को जल संरक्षण को अपना धर्म मानकर कार्य करना होगा।” उन्होंने ग्रामीणों से वर्षा जल संचयन, बावड़ी-तालाबों की सफाई एवं पौधारोपण का आह्वान किया।
समाज सेवी श्री अभय कोठारी ने जल मित्र नाम से त्रैमासिक पत्रिका के बारे में बताया और जावरा में जल संरक्षण पर किए गए कार्यों की जानकारी दी।
इस अवसर पर डॉ.किराड़े ने अपने विचार रखे। आभार श्यामलाल चौधरी एवं संचालन देवीसिंह ने किया।
परामर्शदाता बबलू बैरागी अंकित ठाकुर एवं अन्य समाज सेवी एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound