




रतलाम 1 जुलाई। लोकेन्द्र भवन रोड़ स्थित एमपी 43 व एनपीसी योजनान्तर्गत अमृत सागर तालाब संरक्षण एवं प्रबंधन परियोजना अन्तर्गत त्रिपोलिया गेट के समीप अमृत सागर परिसर में निर्मित 7 दुकानों का मध्यप्रदेश नगर पालिका अचल संपत्ति अंतरण नियम 2016 के प्रावधानों के अनुसार विभिन्न आरक्षित वर्गो के लिए लाटरी पद्धती के आधार पर आरक्षण महापौर प्रहलाद पटेल, पार्षदगण, गणमान्य नागरिक व निगम अधिकारियों की उपस्थिति में नगर निगम सभागृह में किया गया।
लोकेन्द्र भवन रोड़ स्थित एमपी 43 दुकानों के आरक्षण के तहत अनुसूचित जाति के लिये 4, अनुसूचित जनजाति के लिये 2, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिये 3, अनारक्षित विधवा महिला के लिये 2, दिव्यांग के लिये 1 तथा अनारक्षित (ओपन) के तहत 31 दुकानों का आरक्षण किया गया।
इसके अलावा एनपीसी योजनान्तर्गत अमृत सागर तालाब संरक्षण एवं प्रबंधन परियोजना अन्तर्गत त्रिपोलिया गेट के समीप अमृत सागर परिसर में निर्मित 7 दुकानों के आरक्षण के तहत 1 दुकान अनुसूचित जाति पुरूष व 6 दुकानें अनारक्षित नियत की गई।
आरक्षण प्रक्रिया के दौरान मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, राजस्व समिति प्रभारी दिलीप गांधी, महापौर परिषद सदस्य श्रीमती अनिता कटारा, धर्मेन्द्र व्यास, अक्षय संघवी, रामूभाई डाबी, पार्षद योगेश पापटवाल, करण कैथवास, श्रीमती निशा सोमानी, श्रीमती आयुशी सांकला, श्रीमती अनिता वसावा, श्रीमती देवश्री पुरोहित, पार्षद प्रतिनिधि जलज सांकला, राजेश माहेश्वरी, विजयसिंह चौहान, हेमराज वसावा, किशोरसिंह चौहान, कृष्णकुमार सोनी, हेमन्त राहौरी, मंगल लोढ़ा, जनक नागल, उपायुक्त सचिन सिटोले, कार्यपालन यंत्री महेश सिरोहिया, राहूल जाखड़, सहायक यंत्री अनवर कुरेशी, उपयंत्री मनीष तिवारी, निगम सचिव राजेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित थे।