

बड़ावदा (शिरीष सकलेचा) । नगर में दो सड़क दुर्धटना होने की खबर सामने आई ह। बुधवार प्रातः सवा 6 बजे लगभग एक पिकअप गाड़ी व ट्राले में भिड़ंत हो गई। जिसमें मवेशियों( भैंसों) से भरा पिकअप (एमपी 14 जेड जे 8897 ) खाई में जा गिरे। पिकअप के परखच्चे उड़ गए। ड्राइवर सुरक्षित रहा। लेकिन भेस मर गई।ट्राले को व ड्राइवर को कोई नुकसान नहीं हुआ।
पिकअप गाड़ी जावरा की तरफ से आ रही थी वही ट्राला(एमपी 14 एच बी 0498) खाचरोद की और से आ रहा था। पुलिस क्वाटर्स के सामने पिकप गाड़ी ट्राले में जा घुसी। जिससे वह नाले में जा गिरी।
जानकारी के मुताबिक पिकअप चालक 19 वर्षीय मोइन पिता अमीन कुरैशी निवासी ढोढर है। जो पैसे लेकर देवास की ओर जा रहा था। वही ट्राला चालक खजुरिया तहसील मनासा निवासी विजय सिंह पिता देवी देवी सिंह राजपूत बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों वहां थाना परिसर में खड़े करवा दिए हैं।
घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस की और से गोपाल सिंह मौके पर पहुंचे। नगर परिषद के जस्सू मालीवाड़ ने जेसीबी बुलाकर पिकअप गाड़ी को बाहर निकलवाई। चार भैंस पिकअप में थी। जिन्हें देवास की और ले जाया जा रहा था। एक भैंस मृत हो गई। पुलिस ने भेस का पोस्टमार्टम करवाकर प्रकरण दर्ज किया। दोनों चालकों पुलिस थाना पर है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। बुधवार को ही प्रातः साढ़े 6 बजे लगभग बाबा फरीद की दरगाह की आगे एक आर्टिका गाड़ी का भी एक्सीडेंट हुआ। जिसमें 6 लोगों के घायल होने की खबर है। सभी का नागदा इलाज चल रहा है।