02 जुलाई से सीहोर रेलवे स्‍टेशन पर इंदौर जबलपुर सुपरफास्‍ट एक्‍सप्रेस का प्रायोगिक ठहराव

रतलाम, 01 जुलाई। यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्‍यान में रखकर पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के सीहोर रेलवे स्‍टेशन पर इंदौर जबलपुर सुपरफास्‍ट एक्‍सप्रेस का प्रायोगिक ठहराव दिया जा रहा है।
02 जुलाई, 2026 को माननीय सांसद भोपाल श्री आलोक शर्मा माननीय विधायक श्री सुदेश राय एवं अन्‍य गणमान्‍य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर ट्रेन के ठहराव का शुभारंभ करेंगे।
पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 02 जुलाई, 2026 से इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 22191 इंदौर जबलपुर सुपरफास्‍ट एक्‍सप्रेस का सीहोर रेलवे स्‍टेशन पर 02 जुलाई 2026 को आगमन/प्रस्‍थान 22.26/22.28 बजे होगा। इसी प्रकार 02 जुलाई, 2026 से जबलपुर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 22192 जबलपुर इंदौर सुपरफास्‍ट एक्‍सप्रेस का सीहोर रेलवे स्‍टेशन पर आगमन/प्रस्‍थान 06.08/06.10 बजे होगा।
ट्रेनों की आगमन/प्रस्‍थान समय सहित अन्‍य अद्यतन जानकारियों के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं इसके साथ ही रेलवन ऐप के माध्यम से जानकारी ले सकते हैं।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound