चिकित्सा व्यवसाय आदर्श व्यवसाय है – कलेक्टर

  • सिविल सर्जन डॉ ए पी सिंह ने सबसे पहले रक्तदान कर आदर्श प्रस्तुत किया
  • 107 यूनिट ब्लड संग्रहित किया गया

रतलाम 1 जुलाई। चिकित्सकों का व्यवसाय आदर्श व्यवसाय है , मानव सेवा का पवित्र भाव आधार है , मानव सेवा के संकल्प के साथ चिकित्सक अपना अध्ययन पूर्ण करते हैं। गंभीर एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं की रक्त की आवश्यकता पूर्ण करने के लिए विकासखंड और ग्राम स्तरों पर भी शिविरों का आयोजन करें, प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान आगंतुक लोग अपनी इच्छा से रक्तदान कर सकेंगे इसके लिए ब्लड डोनेशन वाहन कलेक्ट्रेट में उपलब्ध रहेगा। रक्तदान से हम किसी का जीवन बचा सकते हैं इसलिए सभी को रक्तदान करना चाहिए , यह बात कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने जिला चिकित्सालय में डॉक्टर्स डे के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान कही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि स्व श्री अश्विनी शर्मा द्वारा 100 बार से अधिक रक्तदान किया गया था। डॉक्टर्स डे पर रक्तदान करना स्व श्री अश्विनी शर्मा को सच्ची श्रद्धांजलि है , उन्होंने रतलाम जिले के विभिन्न रक्त वीरों की प्रशंसा करते हुए बताया कि श्री गोविंद काकानी सहित अनेक लोग 100 बार से अधिक तथा कई लोग 50 बार से अधिक रक्तदान कर चुके हैं यह रतलाम जिले के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने रक्तदान के लिए अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित करने की बात कही। कार्यक्रम में स्वागत भाषण देते हुए आई में के अध्यक्ष डॉ भारत निनामा ने बताया कि 1 जुलाई डॉक्टर्स डे के रूप में डॉ बिधान चंद्र रॉय प्रसिद्ध डॉक्टर और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री की याद में मनाया जाता है। उनका जन्म 1 जुलाई 1882 को हुआ था और उनका निधन 1 जुलाई 1962 को हुआ था।
रक्तदान शिविर के दौरान महिला चिकित्सक डॉ हेतल परमार, नर्सिंग ऑफिसर जीनत स्टीफन, डॉ सपना बोरीवाल को रक्तदान के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किये गए। कार्यक्रम के दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत जिला चिकित्सालय रतलाम में पौधारोपण किया गया।
कार्यक्रम में विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री गोविंद काकानी , रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मनीष रावल , रतलाम जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन श्री प्रीतेश गादिया, श्री हेमंत मूणत, श्री सुशील मूणत, सी एम एच ओ डॉ किरण वाडीवा, सिविल सर्जन डॉ ए पी सिंह, आर एम ओ डॉ अभिषेक अरोड़ा, अस्पताल प्रबंधक डॉ शिवम श्रीवास्तव, आदि उपस्थित रहे। डॉ. ए. पी सिंह , डॉ भरत निनामा , डॉ कैलाश चारेल, डॉ मुकेश डावर , डॉ अजय पाटीदार , डॉ अंकित जैन, डॉ जीवन चौहान, वीरेंद्र सिंह ( डायलिसिस), श्याम लाल ( डायलिसिस) , डॉ अभिषेक अरोरा, डॉ आर सी डामोर, डॉ तेज सिंह देवड़ा, चेतन्य पांडे , डॉ रौनक जैन , डॉ चेतन पाटीदार , इंद्रजीत सिंह देवडा, डॉ रोहित भूरिया, डॉ चैतन्य खंडेलवाल , डॉ देवेंद्र शाह, डॉ बलराज सिंह चौहान, संतोष बामनिया, जितेंद्र चौहान, राकेश डोडियार , डॉ अभय ओहरी, निखिल मिश्रा , अभिषेक जैन , अविनाश पोरवाल , अमलज गुप्त, रामलाल जाट , डॉ सपना बोरीवाल, डॉ मंजुल बाजपेयी कालु भाई बारोड जयस , भूपेंद्र चुण्डावत एम आर , दीपक पांचाल एम आर, हरीश एम आर , आशीष कोटड़िया एम आर , आशुतोष गुप्ता एम आर, देवेंद्र शुक्ला एम आर, योगेंद्र गौड़ एम आर, ईश्वर राठौड़ एम आर, कमलेश प्रजापत एम आर, आंनद गढ़वाल एम आर, विष्णु पुनासिया एम आर , उत्तम कुमार एम आर , अमित वर्मा एम आर , ओमप्रकाश राठौड़ एमआर, लोकपाल राठौड़ एम आर, ओवेश अली एमआर, नारायण शर्मा एमआर, संजय परमार कैनरा बैंक, संजय चौहान, मनीष डोडियार एमपीईबी , डॉ राम इंगला , लाला राजावत रेड क्रॉस, विशाल वर्मा, मानसिंह मैड़ा, प्रवीण गामड़, भंवर सांसरी, धर्मेंद्र वार्ड बॉय ट्रॉमा , देवचंद वार्ड बॉय, थावर वार्ड बॉय ट्रॉमा, डॉ अभिनव जैन, डॉ ऋतिक गुर्जर इंटर्न, अर्पित परमार , धर्मेंद्र चौधरी ऑर्थो ओ पी डी, डॉ रौनक जैन , डॉ विनय शर्मा रामलाल निनामा बि आर सी, मोहन माहवर , मेघराज ऑर्थो वार्ड, पप्पू डोडियार ( डायलिसिस), भावना डामोर नर्सिंग स्टॉफ, लक्ष्मी जायसवाल नर्सिंग स्टॉफ , संगीता कटारे नर्सिंग स्टॉफ ,शशि व्यास नर्सिंग स्टॉफ, अंजना चारेल नर्सिंग स्टॉफ सहित अनेक लोगों ने रक्तदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound