



रतलाम । मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखण्ड पिपलौदा, जिला रतलाम द्वारा सेक्टर शेरपुर में शेरपुर ग्राम उत्थान समिति के संयुक्त तत्वावधान में जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन अवसर पर ग्राम शेरपुर की प्राचीन ऐतिहासिक बावड़ी पर भव्य बावड़ी उत्सव का आयोजन किया गया। श्रमदान से पुनर्जीवित एवं स्वच्छ बनाई गई ऐतिहासिक बावड़ी पर सैकड़ों ग्रामवासियों ने दीपोत्सव, आकर्षक लाइटिंग, भजन-कीर्तन, जागरूकता रैली, जल संरक्षण की शपथ एवं जल योद्धाओं के सम्मान के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं जल पूजन से हुआ। सैकड़ों दीपों से जगमगाती ऐतिहासिक बावड़ी आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर आयोजित जागरूकता रैली में ग्रामीणों ने जल है तो कल है सहित विभिन्न नारों के माध्यम से जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। महाआरती एवं भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण बना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पर्यावरणविद् एवं पर्यावरण सम्मान से सम्मानित श्री विवेक सिंह राठौर, उपसरपंच श्री भूपेन्द्र सिंह चौहान, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ शिक्षाविद श्री राजेन्द्र राव भोगलेकर, जिला समन्वयक, म.प्र. जन अभियान परिषद, रतलाम श्री रत्नेश विजयवर्गीय, वरिष्ठ नागरिक श्री सुखदेव व्यास, सेवानिवृत्त शिक्षक श्री नाथूलाल भाटी उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि श्री विवेक सिंह राठौर ने कहा कि जल संरक्षण केवल शासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उपसरपंच श्री भूपेन्द्र सिंह चौहान ने श्रमदान से संरक्षित बावड़ी को आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर बताया। वरिष्ठ शिक्षाविद् श्री राजेन्द्र राव भोगलेकर ने परंपरागत जल स्रोतों के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। जिला समन्वयक श्री रत्नेश विजयवर्गीय ने अभियान के अंतर्गत श्रमदान, गाद निकासी एवं बावड़ी के सौंदर्यीकरण की जानकारी देते हुए कहा कि जनभागीदारी से ही जल संरक्षण का उद्देश्य सफल होगा तथा सभी ग्रामवासियों एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जल संरक्षण एवं श्रमदान में उल्लेखनीय योगदान देने वाले जल योद्धाओं श्री रामगोपाल सिंह राठौर, श्री फकीरचंद चौधरी, श्री सुमेर चौधरी, श्री बाबूलाल शर्मा, श्री भगवान सिंह पवार एवं श्री विनय शर्मा सहित सम्मानित ग्रामजन एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं श्री मोहनलाल सुथार, श्री पप्पूलाल पाटीदार, श्री सोहन सिंह राठौर, श्री मोहनलाल पाटीदार, श्री भागीरथ पाटीदार, श्री कैलाश पाटीदार, श्री भगवान सिंह चौहान, श्री ईश्वर सिंह गोयल, श्री प्रेम सिंह पवार, श्री राधेश्याम पटेल, श्री परमानंद व्यास, श्री बसंत सिंह राठौर, श्री अशोक सेन, श्री धनपाल सिंह राठौर, श्री मोहनलाल कराणा, श्री राजू गुर्जर श्री बाबूलाल शर्मा (देवनारायण मंदिर पुजारी), श्री रमेशचंद्र पाटीदार एवं श्री भागीरथ पाटीदार का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्री प्रद्युम्न व्यास ने तथा आभार प्रदर्शन अध्यक्ष शेरपुर ग्राम उत्थान समिति श्री गणपत जाधव ने किया। इस अवसर पर सीएमसीएलडीपी मेंटर्स श्री कांतिलाल पाटीदार, श्री जगदीश बैरागी, श्री अनिल पाटीदार, श्रीमती सोनल बघेल एवं श्रीमती शैफाली शर्मा, नवांकुर संस्थाओं के पदाधिकारी श्री राकेश पाटीदार एवं श्री कन्हैयालाल पाटीदार, राजेन्द्र चौहान ,प्रस्फुटन समितियों के सदस्य, सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राएँ, नवांकुर सखी महिलाएँ, युवा, विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन महाआरती, सामूहिक जल संरक्षण शपथ एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।