नगर में निरंतर चल रहा है स्वच्छता का कार्य

बिना सूचना के अनुपस्थित 13 सफाई संरक्षकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी

रतलाम । रतलाम नगर को ओर अधिक स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के उद्देश्य से महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार निगम के स्वास्थ्य विभाग अमले द्वारा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता का कार्य करवाया गया।नगर निगम के स्वास्थ्य अमले द्वारा इन्द्रानगर, जवाहर नगर, गांधी नगर, शैरानीपुरा, जैन कॉलोनी, बिचलावास, कांगसी मोहल्ला, ओझाखाली, दीनदयाल नगर, काटजू नगर की नालियों की सफाई का कार्य करवाया गया। इसके अलावा सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान विभिन्न वार्डो में बिना सूचना के अनुपस्थित 13 सफाई संरक्षकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर एक दिवस का वेतन काटा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound