कूल्हे का सफल जटिल आपरेशन जावरा हॉस्पिटल में हुआ

विधायक डॉ राजेंद्र पांडे के प्रयास, अस्पताल की टीम पूरी ईमानदारी से कार्य कर रही

जावरा (अभय सुराणा) । जावरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय के प्रयासों से स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नई विशिष्ट पहचान बनाई है।विभिन्न चिकित्सकीय सौगातों से सिविल हॉस्पिटल जावरा जिला स्तरीय चिकित्सालय के समक्ष विस्तारित होता जा रहा है।यहां जटिल कूल्हे का प्रत्यारोपण किया गया।इस कार्य से चिकित्सा जगत में प्रसन्नता का वातावरण है।। उल्लेखनीय है कि विधायक डॉ पांडेय द्वारा जावरा विधानसभा क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए निरन्तर प्रयास किये जा रहे है।इन्ही प्रयासों को देखकर बोहरा समाज ने धर्मगुरु के माध्यम से अस्थि रोग के आवश्यक उपकरण व संसाधन हेतु दस लाख रु की प्रदान किये थे।उन उपकरणों को स्थापित करने के बाद सिविल हॉस्पिटल जावरा में जटिल सर्जरी की शुरुआत की गई।प्रभारी सुपरवाइजर शैलेन्द्र कुमार दवे ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रतलाम डॉ किरण वाडिवा के मार्गदर्शन में सिविल हॉस्पिटल जावरा में कूल्हे का सफल प्रत्यारोपण आर्थोपेडिक सर्जन डॉ अजय सिंह राठौर ने किया। हरिसिंह पिता कन्हैयालाल लोधी उम्र 48 साल राहतगढ़ जिला सागर पिछले दस दिनों से हुसैन टेकरी शरीफ आया हुआ था। हरिसिंह की टू व्हीलर वाहन को ताल नाके फंटे पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस कारण इनका कूल्हा डेमेज हो गया। गत दिवस सिविल हॉस्पिटल जावरा में प्रभारी डॉ दीपक पालड़ीया ने मरीज का उपचार शुरू किया। अत्यंत गरीब होने के कारण मानवीय आधार पर दवाई, भोजन आदि की व्यवस्था की गई। शनिवार को हरिसिंह के कूल्हे का सफल प्रत्यारोपण आर्थोपेडिक सर्जन डा अजय सिंह राठौर एवं उनकी टीम में डा दीपक पालड़ीया, डा अतुल मंडवारिया, डा दिनेश पाटीदार, ओटी सहायक शिरोमणि मसीह नर्सिंग ऑफिसर, भरत बिड़वान, अनिल बैरागी, गोपाल कंडारे, ने किया।जावरा सिविल हॉस्पिटल में जटिल आपरेशन के सफल रहने पर हर्ष का वातावरण है।विभिन्न पदाधिकारियो ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव व विधायक डॉ पांडेय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound