भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा का रतलाम आगमन पर धराड टोल पर अगवानी कर स्वागत किया

रतलाम । भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह जी चावड़ा का रतलाम आगमन पर धराड टोल पर अगवानी कर स्वागत किया उनके स्वागत के लिए भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राम सिंह सिसोदिया जिला महामंत्री बद्रीलाल चौधरी कन्हैयालाल पाटीदार मदनलाल पाटीदार भाजपा मंडल धराड़ अध्यक्ष कमलेश पाटीदार गोकुल सिंह पावर मांगरोल सहित बड़ी संख्या में भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित थे ।
प्रदेश अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह जी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा कार्यालय पैलेस रोड पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत डिजिटल मंडल प्रभारी की बैठक ली इस कार्यक्रम में बैठक के पूर्व श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं भगवान बलराम जी की तस्वीर पर मालिया अर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ,प्रदेश अध्यक्ष श्री चावड़ा जी का भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम सिंह सिसोदिया जिला महामंत्री बद्रीलाल चौधरी कन्हैयालाल पाटीदार द्वारा स्वागत साफा श्रीफल से सम्मान किया गया ।
इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप जी उपाध्याय प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण जी पटेल, शंकर लाल पाटीदार प्रदेश उपाध्यक्ष, मुख्य रूप से उपस्थित थे प्रशिक्षण कार्यक्रम में रतलाम जिले के भाजपा किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष एवं डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण के प्रभारी से प्रभारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे श्री चावड़ा जी ने संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा की सरकार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन जी यादव द्वारा किसान भाइयों के हित के लिए किया जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला ।
प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों के लिए केसीसी लोन में वर्ष में एक बारी भुगतान करने की योजना को बताते हुए कहा कि अब वर्ष में एक ही बार किसान भाइयों को कृषि रन जमा करना होगा पहले यह हर 6 महीने में किसानों को क्रेडिट कार्ड की राशि जमा करना पड़ती थी इसके साथ ही अन्य योजनाओं के बारे में भी विस्तृत प्रकार डाला बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नारायण जी पटेल एवं श्री शंकर लाल जी पाटीदार ने भी संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन बद्रीलाल चौधरी जिला महामंत्री द्वारा किया आभार प्रदर्शन कन्हैयालाल पाटीदार जी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound