शानदार चतुर्थ वर्ष : 151 शिवलिंगों का महारुद्राभिषेक इस वर्ष नए भव्य स्वरूप में होगा आयोजित

रतलाम सनातन संस्कृति, धर्म एवं सेवा के लिए समर्पित ईशानवी “अनुगच्छतु प्रवाह” द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष शानदार चतुर्थ वर्ष में प्रवेश करते हुए 151 शिवलिंगों के महारुद्राभिषेक का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया जाएगा।
गौरतलब है कि संस्था ने पूर्व में 1,21,000 रुद्राक्षों से विश्व की सबसे विशाल रुद्राक्ष माला का निर्माण कर एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया था। उसी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी आयोजन को एक नए, भव्य एवं आकर्षक स्वरूप में श्रद्धालुओं के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
यह विशाल धार्मिक आयोजन श्रावण मास के तृतीय सोमवार (नागपंचमी), 17 अगस्त 2026 को विधायक सभागृह, बड़बड़ रोड, रतलाम में आयोजित होगा। इसके लिए एक बैठक मनकामेश्वर महादेव मंदिर स्टेशन थाना परिसर में आयोजित की गई जिसमें राखी व्यास ने बताया कि
आयोजन में वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य भगवान शिव का महारुद्राभिषेक, पूजन-अर्चन एवं शिवभक्ति का अलौकिक वातावरण श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। संस्था ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से इस पुण्य अवसर पर सपरिवार उपस्थित होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा इस दिव्य आयोजन को सफल बनाने का विनम्र आग्रह किया है। बैठक का संचालन चिराग असरानी ने किया तथा अंत में राखी व्यास ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अनीता सोलंकी, रेखा खत्री, अंजू सोनी, शिवांगिनी धारवा, पदमा उपाध्याय, अलका पापटवाल, पूर्णिमा तिवारी, अरुणा सेन, प्रीति दवे, राधा चौधरी, चमेली राठौड़, सुनीता शर्मा, प्रतिभा शर्मा, सपना राजपुरोहित, सुधा गुप्ता, वीरेंद्र गोराणा, प्रवीण दवे, पुष्पेंद्र सोनी, अमृत लिम्बोला, पिंटू मालवीय, हर्ष सेठिया, सचिन, अंश व्यास, कृष्ण व्यास, उपस्थित रहीं। सभी ने श्रावण मास में होने वाले इस पुण्य आयोजन को अधिक से अधिक श्रद्धालुओं की सहभागिता के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया तथा सेवा कार्यों में सक्रिय योगदान देने की सहमति व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound