एक पेड़ मां के नाम अभियान अन्तर्गत पौधारोपण करें- कलेक्टर

समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

रतलाम 06 जुलाई। कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम हेल्पलाइन, समयावधि पत्रों एवं अन्य विषयों पर विभाग वार समीक्षा कर विभाग प्रमुखों को आवश्यक निर्देश दिए गये । बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, एडीएम श्री ब्रजेंद्र कुमार रावत, आयुक्त नगर निगम श्री अनिल भाना सहित विभिन्न एसडीएम तथा विभाग प्रमुख उपस्थित थे।
बैठक में एक पेड मां के नाम अभियान, मानसून पूर्व विभागीय तैयारियां 2047 विजन डॉक्यूमेंट, समय अवधि पत्रों की समीक्षा, सीएम मॉनिट प्रकरणों के संबंध में विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देशित किया सभी विभाग प्रमुुख एक पेड मां के नाम अभियान अर्न्तगत स्वयं लक्ष्य निर्धारण करें। अधिक से अधिक पौधारोपण कर इसकी अंकुर वायुदूत एप पर लोकेशन आधारित फोटोग्राफी प्रविष्टि आनलाईन अंकित की जाए। बारिश के दौरान पंचायत स्तर तक अधिकारी कर्मचारियों के ड्युटी आर्डर की सूची साझा की जाए। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में हामगार्ड जवानों की ड्यूटी लगाई जाए। झरनें एवं प्रमुख स्थानों पर साइनेज लगाए जाए। जर्जर भवनों की विभागवार सूची अनुसार अनुपयोगी घोषित करवा कर डिस्मेंटल किया जाए। पेड़ो की छटाई करें।
बैठक में कलेक्टर ने मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को तारों को व्यवस्थित करने, ट्रांसफार्मर को व्यवस्थित करनें, तार एवं पोल की ऊंचाई निर्धारित मानक अनुसार सुनिश्चित करने, बिजली चोरी रोकने, अमानक कनेक्शन हटाने आदि के संबंध में विधिसंगत कार्यवाही करने के निर्देश दिए । निगम आयुक्त को सड़क पर गड्ढे भरवाने तथा पानी की उचित प्रकार निकासी के लिए निर्देशित किया गया ताकि दुर्घटना ना हो। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत मलवासा का पाइंट रेलवे अधिकारियों के साथ संयुक्त भ्रमण कर प्रतिवेदन देने हेतु कहा गया। समयावधि पत्रों की समीक्षा के दौरान शासकीय योजनाओं में बैंक आधारित भुगतान के लिए अधिकारियों को शुक्रवार के दिन हितग्राहियों को ले जाकर लाभ दिलानें हेतु निर्देशित किया गया। कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को रूफ वाटर हार्वेस्टिंग इंस्टाल करवानें के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम जावरा को जावरा चौपाटी से रास्ते की जमीन पर रजिस्ट्री संबंधी मामले में मौके पर परीक्षण करने तथा मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार खेल मैदान बनवाने के लिए स्थान चिन्हांकन कर आगामी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने 2047 विजन डाॅक्यूमेंट के संबंध में विभागों को पहल करते हुए अधोसंरचना संबंधी प्रस्ताव तैयार करने नवाचार आधारित प्रस्ताव बनवाने तथा जन प्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का अधिक से अधिक लोगो को लाभ दिलवाने के निर्देश दिए गए। सोलर टॉप लगाने के संबंध में डीन मेडीकल कॉलेज, एसपी ऑफिस एवं कलेक्टर ऑफिस में व्यवस्था बनवाने के निर्देश दिए। बैठक में अन्तर विभागीय विषयों पर चर्चा एवं समन्वय स्थापित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound