श्री हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया

रतलाम 6 जुलाई। श्री राम मंदिर हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज ट्रस्ट बोर्ड द्वारा त्रिपोलिया गेट स्थित श्री राम मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। ट्रस्ट बोर्ड प्रतिवर्षानुसार लगातार इस वर्ष भी विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। उल्लेखनीय है कि बोर्ड विगत 11 वर्षो से विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित करता आ रहा है। समाज द्वारा प्रतिवर्ष उच्च अंक से उत्तीर्ण होने वाले समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरूस्कृत कर सम्मानित भी किया जाता है। इस अवसर पर बंसीलाल शर्मा, घनश्याम शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, रामबाबु शर्मा, जगदीश शर्मा, गोपाल शर्मा, विकास शर्मा, सुमित शर्मा सहित समाज बंधु उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound