डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी संस्मरण पक्ष मे जिला कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न


रतलाम 06 जुलाई । भारतीय जनता पार्टी ने पितृपुरूष डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वी जयंती पर संस्मरण पक्ष के तहत् रंगोली सभागार मे विशाल जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया। इसे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावडा ने मुख्यवक्ता के रूप मे संबोधित किया। उन्होने कहा कि डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं को जो दिशा दिखाई थी, उसी पर चलते हुए देश के यषस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी नेतृत्व मे भारत विश्वगुरु बनने जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने नेतृत्वों पर पूरा भरोसा रखना चाहिए। पार्टी के लिए कार्यकर्ता जो भी कर रहे है, वह व्यर्थ नही जा रहा हैं। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की इस दौरान जिला प्रभारी विवेक जोशी, जावरा विधायक डाॅ.राजेन्द्र पांण्डेय एवं जिला महामंत्री महेश सोनी मंचासीन रहे।
मुख्य वक्ता श्री चावडा ने डाॅ.मुखर्जी के व्यक्त्वि एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि दुनिया की सबसे बडी पार्टी का पितृपुरूष कोई ऐसे ही नही बनता है। इसके लिए जीवन खपाना पड़ता है। डाॅ. मुखर्जी ने अपने तप,त्याग और तपस्या से जो आधार खडा किया था, उसी पर खडे होकर आज विषाल वटवृक्ष बन पाई है। डाॅ.मुखर्जी ने एक विधान , एक निशान और एक प्रधान के साथ धारा 370 सहित अन्य विषयों पर जो संघर्ष किया, उन सभी का समाधान मोदीजी की सरकार ने किया है। राष्ट्रवाद का जो बिगुल डाॅ.मुखर्जी ने बयाया था वह आज भाजपा का मुलाधार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबका साथ सबका विकास का भाव लेकर देश को प्रगतिपथ पर ले जा रहे है। कार्यकर्ताओं के लिए ये गर्व की बात है कि डाॅ.मुखर्जी से लेकर मोदी जी तक के नेतृत्व मे उन्हे जो काम करने दिखाया, वह देश ही नही दुनिया के लिए भी मिसाल है।
जिला प्रभारी विवेक जोशी ने बताया कि इससे पूर्व कहा कि डाॅ.मुखर्जी के व्यक्त्वि और कृतित्व की जानकारी हर कार्यकर्ता को होनी चाहिए। इनके त्याग और बलिदान के कारण ही आज भाजपा इतनी बड़ी पार्टी बनी है। जावरा विधायक डाॅ.राजेन्द्र पांण्डेय ने कहा कि मोदीजी ने डाॅ.मुखर्जी के बताये मार्ग पर चलकर भाजपा को इतना विस्तारित कर दिया है कि कार्यकर्ताओं को अब कभी पीछे पलटकर नही देखना पड़ेगा।
सम्मेलन के आरंभ मे जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने स्वागत भाषण दिया। संचालन जिला महामंत्री महेश सोनी ने किया। आभार जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा ने माना। सम्मेलन मे जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चन्द्रवंशी , महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, आर.डी.ए.अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष गोविंद काकानी, इन्दौर ग्रामीण प्रभारी शेलेन्द्र डागा, उज्जैन प्रभारी बजरंग पुरोहित सहित भाजपा के प्रदेश, जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे है।