उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में ब्‍लॉक के कारण इंदौर – बरेली एक्‍सप्रेस प्रभावित

रतलाम, 07 जुलाई । उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के बरेली यार्ड में प्रस्‍तावित ब्‍लॉक के कारण पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल की इंदौर – बरेली एक्‍सप्रेस निरस्‍त रहेगी। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 09, 16, 23, 30 जुलाई 2026 को इंदौर से चलने वाली ट्रेन संख्या 14319 इंदौर बरेली एक्‍सप्रेस एवं 08, 15, 22, 29 जुलाई, 2026 को बरेली से चलने वाली ट्रेन संख्या 14320 बरेली – इंदौर एक्‍सप्रेस निरस्‍त रहेगी। यात्रीगण, यात्रा आरंभ करने से पहले ट्रेनों की वास्‍तविक स्थिति का अवलोकन www.enquiry.indianrail.gov.in पर या रेलवन ऐप के माध्‍यम से भी कर सकते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound