



रतलाम 7 जुलाई । कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त दल ने ग्राम आरोग्य मंदिर छावनी झोड़िया एवं रतनगढ़ पीठ में टीकाकरण दिवस का औचक निरीक्षण किया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण वाडिवा, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास श्री सी.पी. चौहान तथा सीडीपीओ श्री एहतेशाम अंसारी ने गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, टीकाकरण व्यवस्था, रिकॉर्ड संधारण तथा स्वास्थ्य संस्थानों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सभी पात्र गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का समय पर टीकाकरण सुनिश्चित करने, हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का नियमित फॉलोअप तथा अनमोल पोर्टल पर समय पर प्रविष्टियां दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, साफ-सफाई एवं शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।