

इंदौर (राजेश जैन दद्दू)। वी अहिल्या की धर्म नगरी इंदौर पधारो गुरुदेव इंदौर नगर पलकों की कालीन बिछाएं आप की प्रतीक्षा में धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि आज दिगम्बर जैन समाज समाजिक सांसद के अध्यक्ष आनंद गोधा एवं महामंत्री हर्ष जैन जी के नेतृत्व में वर्षायोग 2026 हेतु दिगम्बर जैन सामाजिक संसद कीर्ति स्तम्भ, तीर्थ स्वरूप सुमतिधाम ट्रस्ट, के न्यासी दानवीर भामाशाह सपना मनीष गोधा परिवार व सकल जैन समाज इंदौर की तरफ से आज 6 जुलाई को आवन (जिला गुना) पहुंचकर भक्तिमय भावपूर्ण निवेदन निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी ससंघ के चरणों में गुरुवर हमको तारों इस वर्ष इंदौर पधारों कहकर अपनी मंगल भावना व्यक्त की।
गोधा दंपत्ति सपना मनीष गोधा ने गुरुचरणों में निवेदन किया की मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी के वर्षायोग की “इंदौर शहर को अत्यंत आवश्यकता है” और श्रावक संस्कार शिविर और मौजी बंधन संस्कार जैसे जैन समाज के अग्रणी कार्यक्रम को गोधा दम्पति ने वृहद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आप के संसघ सानिध्य में करवाने की अभिलाषा रखीं।
गोधा दम्पति ने कहा कि हमें विश्वास है कि – ‘गुरुचरण इंदौर की तरफ ही बढ़ रहे है’*नमोस्तु शासन जयवंत हो।