एबीवीपी की नई नगर कार्यकारिणी घोषित

जावरा (अभय सुराणा) । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की जावरा नगर इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा आगामी सत्र 2026-27 के लिए की गई । संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में सानिध्य बोहरा को नगर अध्यक्ष, सुजल मेहता को नगर मंत्री तथा अशोक शर्मा को नगर कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। इस अवसर पर छात्र हित, राष्ट्र निर्माण और संगठन की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
कार्यकारिणी घोषणा कार्यक्रम में जिला प्रमुख विश्वराज सिंह सिसोदिया, जावरा भाग संयोजक विनायक सोनी तथा संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए संगठन की विचारधारा के अनुरूप सक्रियता, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
नई नगर कार्यकारिणी में नगर सह मंत्री के रूप में मोहित पटेल, जय छाजेड़, युवराज भावसार, हर्षित कोठारी एवं यश सैनी को दायित्व सौंपा गया। इसके अलावा संगठन के अनेक अन्य कार्यकर्ताओं को भी विभिन्न जिम्मेदारियां प्रदान की गईं।
कार्यक्रम के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि विद्यार्थी परिषद की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए छात्र हित, शैक्षणिक परिसरों में रचनात्मक गतिविधियों के विस्तार तथा राष्ट्रहित के कार्यों को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।