रहवासियों की शिकायत पर विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय की त्वरित पहल, इंदिरा कॉलोनी की जर्जर सड़क का सुधार कार्य शुरू

जावरा (अभय सुराणा) । जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के प्रति अपनी संवेदनशील कार्यशैली का परिचय देते हुए क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय ने इंदिरा कॉलोनी में लंबे समय से खराब सड़क, कीचड़ और गड्ढों की समस्या पर तत्काल कार्रवाई कराई। विधायक के निर्देश के बाद नगर पालिका ने मौके पर पहुंचकर सड़क सुधार कार्य प्रारंभ कर दिया।जानकारी के अनुसार भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा एवं वार्ड पार्षद श्रीमती पिंकी सोनू यादव ने इंदिरा कॉलोनी के रहवासियों की ओर से सड़क की बदहाल स्थिति, कीचड़ और गड्ढों की समस्या से विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय को अवगत कराया। शिकायत मिलते ही विधायक ने नगर पालिका के सीएमओ एवं संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विधायक के निर्देशों के बाद नगर पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क पर मुरम एवं गिट्टी डालकर सुधार कार्य प्रारंभ कर दिया। इससे क्षेत्र के रहवासियों को आवागमन में राहत मिलने लगी है।इंदिरा कॉलोनी के नागरिकों ने विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय की तत्परता और जनहित के प्रति संवेदनशीलता की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। रहवासियों ने कहा कि जनप्रतिनिधि द्वारा समस्याओं का त्वरित निराकरण किए जाने से लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है। उक्त जानकारी भाजपा नगर मंडल मीडिया प्रभारी संदीप रांका ने प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound