दिल्ली-मुंबई 8-लेन एक्सप्रेस-वे का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया निरीक्षण, भूतेड़ा के पास व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जावरा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अपने निरीक्षण दौरे के दौरान दिल्ली-मुंबई 8-लेन एक्सप्रेस-वे का अवलोकन किया। इस दौरान उनका काफिला सीधे एक्सप्रेस-वे से होकर गुजरा। भूतेड़ा के समीप मंत्री गडकरी ने अपनी गाड़ी से उतरकर सड़क की गुणवत्ता एवं निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।निरीक्षण के दौरान मिशा सिंह ने केंद्रीय मंत्री का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। मौके पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, वहीं जावरा एसडीएम, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
केंद्रीय मंत्री ने एक्सप्रेस-वे की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों से निर्माण एवं रखरखाव से संबंधित जानकारी प्राप्त की। उनके दौरे को देखते हुए पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। निरीक्षण कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound